,

फिरोजाबाद: एलकेजी के छात्र की संदिग्ध मौत, सीसीटीवी फुटेज से जांच जारी

फिरोजाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र के इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित कृष्णा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में एक एलकेजी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक 6 वर्षीय भवदीप, निवासी नगला मोती, सुबह स्कूल गया था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना परिजनों को दी गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

परिजन आनन-फानन में भवदीप को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीसीटीवी फुटेज से जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। परिजनों ने भवदीप की मौत को लेकर संदेह जताया है और सवाल उठाए हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

छतरपुर में एसएचओ ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत..यह भी पढ़े

आज का राशिफल 8 मार्च 2025: इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें अपना दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP Weather: प्रदेश में…

अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर Khawaja Asif का ऐसा इशारा, वीडियो हुआ वायरल

Khawaja Asif: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान…

Earthquake: चीन के दाओचेंग के पास 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानिए कितना है खतरा

Earthquake: चीन में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. ओडिशा से MP जा…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP Weather: प्रदेश में…

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…