फिरोजाबाद: जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 15,000 लीटर अवैध शराब नष्ट कर दी। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में कार्रवाई
फिरोजाबाद एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर थाना उत्तर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। यह शराब 10 मामलों से संबंधित थी, जिसे न्यायालय की अनुमति के बाद नष्ट किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विनष्टीकरण
उपजिलाधिकारी (सदर) और क्षेत्राधिकारी (नगर) की मौजूदगी में शराब को गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन की सख्त नीति को दर्शाती है।
फिरोजाबाद पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।




