,

अवैध मदिरा के विरुद्ध अतिसंवेदनशील स्थानों पर कार्यवाही कर तीन लाख रुपए की अवैध मदिरा व मदिरा बनाने की सामग्री जप्त

कसरावद: आबकारी आयुक्त म.प्र. द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में खरगोन जिले में कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे लगातार विशेष अभियान के तहत वृत्त कसरावद में मंगलवार को प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष, सजेन्द्र मोरी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्रवाई कर ग्राम भीलगांव तथा चिचलाय के जंगल व मक्के के खेत में अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही कर वृत्त प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,च के तहत 06 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2800 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर महुआ लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया। कार्रवाई में जब्त अवैध मदिरा तथा सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य तिन लाख है।
उक्त कार्यवाही में वृत के आबकारी आरक्षक शिवनारायण कटारे,रिता सिंगोरिया का योगदान रहा। सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

मीनाक्षी शेषाद्री: बॉलीवुड की चोटी पर पहुंची, फिर एक घटना ने सब बदल दिया..यह भी पढ़े

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…