पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Former cabinet minister Satpal Sangwan passes away, last rites to be held today

गुरुग्राम: हरियाणा की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह 3 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

दादरी निवास पर अंतिम दर्शन

सतपाल सांगवान के पार्थिव शरीर को आज सुबह 9 बजे उनके दादरी स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां समर्थक और स्थानीय लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद दोपहर में उनके पैतृक गांव चंदेनी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजनीतिक सफर

सतपाल सांगवान ने हरियाणा की राजनीति में एक मजबूत छवि बनाई थी। उन्होंने वर्ष 1996 और 2009 में दादरी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, उन्होंने लगातार 6 बार दादरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। उनके राजनीतिक करियर में कांग्रेस सरकार में सहकारिता मंत्री के रूप में भी उनकी अहम भूमिका रही।

परिवार और राजनीतिक विरासत

सतपाल सांगवान के पुत्र सुनील सांगवान वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दादरी के विधायक हैं। उनके निधन से परिवार और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है।

उनके योगदान को याद करते हुए प्रदेश के विभिन्न नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनके निधन को हरियाणा की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी