आज की टॉप 10 खबरें: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की बड़ी सुर्खियां

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
maharashtra and goa
  1. कृषक प्रोन्नति योजना में किसानों को 488 करोड़ रुपये का लाभ
    मुख्यमंत्री यादव ने एमपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कृषक प्रोन्नति योजना के तहत किसानों को 488 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जिससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
  2. Satna में परीक्षा के बाद 4 छात्राएं अचानक लापता
    सतना जिले में परीक्षा देने के बाद चार छात्राएं अचानक लापता हो गईं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवारजन थाने पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
  3. भोपाल की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग
    राजधानी भोपाल में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया गया। घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है।
  4. रीवा में सबसे गहरे जलप्रपात में मिली किशोरी की डेड बॉडी
    मध्यप्रदेश के सबसे गहरे जलप्रपात में एक किशोरी की लाश मिली। बैग में एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  5. RRB परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात
    भारतीय रेलवे ने एमपी में आरआरबी परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 13 फेरों में कई शहरों को जोड़ेगी, जिससे परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
  6. इंदौर में भंडारे के खाने में सेव नहीं देने पर हत्या
    इंदौर में एक भंडारे के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि सेव नहीं मिलने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
  7. Viral Video: महिला ने बनाया विवादित रील, पुलिस करेगी कार्रवाई
    एक महिला का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कहती दिख रही है—”लड़कियां बेचती हूं और खरीदती हूं…”। यह वीडियो इंटरनेट पर हंगामा मचा रहा है। पुलिस ने महिला पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
  8. सुकमा में नक्सली मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए हैं।
  9. शिवपुरी में रेप पीड़िता बच्ची की हालत नाजुक, सड़क पर प्रदर्शन
    शिवपुरी में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया।
  10. ऑपरेशन मुस्कान: रतलाम पुलिस ने 102 गुमशुदा बच्चों को ढूंढा
    रतलाम पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 102 लापता बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया। इस सराहनीय प्रयास से कई घरों में खुशी लौट आई।

2 मार्च 2025 राशिफल: इन 3 राशियों पर बरसेगी धन की बारिश, लेकिन एक राशि के लिए खतरे की घंटी!

- Advertisement -
Ad imageAd image

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य