,

ISO AWARD: मध्य प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्राथमिक कृषि साख समिति पाटड़िया धाकड़ को मिला आईएसओ अवॉर्ड

ISO AWARD: Primary Agricultural Credit Committee Patadia Dhakad received ISO Award for the third consecutive time in Madhya Pradesh.

जनपद पंचायत सारंगपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पाटड़िया धाकड़ में रविवार को ग्राम गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री गौतम टेटवाल राजगढ़ लोकसभा से सांसद रोडमल नागर ग्राम पंचायत के सरपंच सुगन बाई जगदीश सिंह राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में राजगढ़ जिले की पंचायत पाटड़िया धाकड़ को पहला iso अवार्ड दिया गया साथ मध्य प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्राथमिक कृषि साख समिति पाटड़िया धाकड़ को भी iso अवार्ड राज्य मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर के द्वारा दिया गया वही 75 लाख के विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने मंच पर भाषण देते हुए कहा कि अब मध्य प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है अब हर गरीब के घर पर पक्की छत होगी

एक-एक व्यक्ति को ढूंढकर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएंगे साथ ही सांसद रोडमल नागर ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित देशों की सूची में शामिल होगा और हमको विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ग्रामोदय से भारत उदय की ओर बढ़ना होगा जब तक गांव का हर व्यक्ति आत्मनिर्भर नहीं बनेगा तब तक देश आत्मनिर्भर नहीं बनेगा इस अवसर पर

ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सुगन बाई जगदीश सिंह राजपूत ने अपनी ग्राम पंचायत को विकसित करने के लिए मंत्री और सांसद का आभार माना।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…