,

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का हो रहा है प्रसार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Indian culture is spreading all over the world under the leadership of Prime Minister Shri Modi: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा श्री महाकाल की नगरी, भारत एवं विश्व का एक प्रमुख आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र उज्जैन, यूनाइटेड कॉन्शसनेस ग्लोबल कॉन्क्लेव-2025 आयोजन की मेजबानी कर रहा है। यह भूमि वेदों, पुराणों और योग परंपरा से समृद्ध रही है, और आज हम सभी यहां इसी परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने हेतु एकत्रित हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि “यह दौर युद्ध का नहीं, शांति का है”। उनका यह विचार आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता को इंगित करता है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह युग संभवतः सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रहा है, जहाँ युद्ध, गृहयुद्ध, आतंकवाद और आपसी वैमनस्यता ने विश्व को तनावग्रस्त बना दिया है। हमें विचार करना होगा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को कैसी दुनिया सौंप रहे हैं- एक विभाजित, हिंसा-ग्रस्त समाज या शांति, समरसता और आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत एक संसार? सनातनी मूल्यों से प्रेरित यूनाइटेड कॉन्शसनेस ग्लोबल कॉन्क्लेव जैसे आयोजन संपूर्ण मानवता के कल्याण एवं विश्व शांति के लिए एक प्रभावी मंच हो सकती हैं। यूनाइटेड कॉन्शसनेस ग्लोबल कॉन्क्लेव एकात्म चेतना के माध्यम से शांति की संस्कृति की स्थापना होगी। इस मंच पर 21 से अधिक देशों के विद्वान, संत, मनीषी, आध्यात्मिक शिक्षक, कोच और विचारक एकत्रित हुए हैं, जो इस विषय पर अपने विचार साझा कर रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात कालिदास अकादमी उज्जैन में आयोजित यूनाइटेड कॉन्शसनेस कॉनक्लेव- 2025 में संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पंचमहाभूत से बना है हमारा शरीर। प्रकृति में जो पांच तत्व मौजूद हैं, वही हमारे शरीर में भी विद्यमान है। इस सृष्टि मे जीवन की उत्पत्ति सर्वप्रथम जल में ही हुई थी, इसीलिए जल के प्रति हम सब जीवों में एक स्वाभाविक सी ललक रहती है। जल हमें सुकून देता है। स्नान से हमें मानसिक शांति प्राप्त होती है साथ ही शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है। जल स्रोत नदी, समुद्र, तालाब जैसे हमें शुरू से ही आकर्षित करते आ रहे हैं। आज कार्यक्रम में संसार के विभिन्न जल स्रोतों से जल प्राप्त हुआ है। जल विश्व को सनातन संस्कृति की परंपरा अनुसार एक सूत्र में पिरोता है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति का पूरी दुनिया में जोर-शोर से हो रहा हैं। वर्तमान में प्रयागराज में महाकुंभ पर्व का आयोजन किया जा रहा है इसमें स्नान कर देश विदेश से आए श्रद्धालु पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की इस पवित्र भूमि पर एकात्मक चिंतन के इस शिविर में 21 से अधिक देशों के डेलिगेट्स यहां आए हैं। यहां पर भी सनातन परंपरा के चिंतन को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। उज्जैन में वैचारिक महाकुंभ का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉन्क्लेव आयोजन पर शुभकामनाएं दी। यह कॉन्क्लेव केवल संवाद या चर्चा का मंच नहीं है, बल्कि यह गहन विमर्श का एक केंद्र बनेगा, जिससे न केवल ज्ञान का विस्तार होगा, बल्कि मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जीवन मूल्यों का “वसुधैव कुटुंबकम” का संदेश विभिन्न देशों और संस्कृतियों के मध्य शांति और सौहार्द को स्थापित करेगा। भारत भूमि योग, ध्यान, वेदांत और धर्म के माध्यम से शांति, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व का संदेश देती रही है। यह कॉन्क्लेव भारत की प्राचीन संस्कृति, योग और अध्यात्म को एक वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक अद्भुत अवसर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में श्रीमती श्वेता तोमर की पुस्तक “वैदिक पेरेंटिंग” का विमोचन किया। पुस्तक भारतीय सनातन दर्शन को समाहित कर पेरेंटिंग के बारे में जानकारी प्रदान करती है। कार्यक्रम में 5 महाद्विपों एवं 21 से अधिक देशों में प्रवहमान नदियों के जल को एक बड़े पात्र में इकठ्ठा कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दिया जलाभिषेक के लिए दिया गया। कार्यक्रम में विश्व के 21 से अधिक देशों से लाई गई मिट्ठी से धरती माता का मॉडल भी बनाया गया।

कालिदास संस्कृति अकादमी में हुए कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री व कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया,विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव एवं 21 से अधिक देशों से पधारे डेलीगेट्स उपस्थित रहे।

आज का राशिफल: 16 फरवरी 2025 – जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ पीछे

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद मलबे में मिला नवजात, कई लोगों की मौत

Colombia: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और

बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

Prajwal Revanna: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद पूर्व सांसद