,

माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को महाकुम्भ पहुंचाने के लिए रोडवेज ने की अतिरिक्त व्यवस्था

Roadways made additional arrangements to transport devotees to Maha Kumbh on Magh Purnima.

प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के पहले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ रहा है। यूपी रोडवेज ने इन आगंतुकों को वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है । अलग से आरक्षित बसों के अलावा कनेक्टिंग सेवा के लिए शटल बसों का एक बेड़ा भी तैयार है।

श्रद्धालुओं को घर वापसी के लिए 1200 रोडवेज बस आरक्षित, हर 10 मिनट में मौजूद होगी बस
प्रयागराज महाकुम्भ में 11 फरवरी की शाम तक 45 करोड़ लोग त्रिवेणी मे पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। प्रदेश की योगी सरकार इन्हें सकुशल, सुव्यवस्थित इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के पूरी तन्मयता से कार्य कर रही। यूपी रोडवेज ने अब माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए अपनी कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाकुम्भ-2025 मेला के मुख्य स्नान पर्वों के सफल संचालन के लिये यात्रियों की अधिसंख्य उपलब्धता के दृष्टिगत बसों की पूर्ति हेतु 1200 अतिरिक्त ग्रामीण बसों की वृद्धि कर, क्षेत्रवार आवंटन किया गया है। इसके अलावा
महाकुंभ के लिए 3050 बसें पूर्व से ही आवंटित है। 3050 बसों के अतिरिक्त माघ पूर्णिमा एवं आगे के स्नान के लिए 1200 बसे रिजर्व में रखी गई हैं, जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। महाकुम्भ क्षेत्र से चार अस्थाई बस स्टेशन पहुंच रहे आगंतुकों के लिए हर 10 मिनट में रोडवेज बस मिलेगी।

महाकुम्भ की कनेक्टिविटी के लिए हर 2 मिनट में शटल सेवा
प्रयागराज महाकुम्भ के माघ पूर्णिमा स्नान पर्व में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब महाकुम्भ पहुंच रहा है। शहर के चारों तरफ बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन में जहां रोडवेज का बसों का बेड़ा तैयार है तो वहीं इन अस्थाई बस स्टेशन से महाकुम्भ के नजदीक के स्थानों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 750 शटल बसें मौजूद हैं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक हर 2 मिनट में शटल सेवा उपलब्ध है। बस स्टेशन में भीड़ न होने पाए इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। परिवहन राज्य मंत्री ने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे आने वाले दिनों में सभी अमृत स्नान के साथ ही आम दिनों में भी श्रद्धालुओं को बसों की कोई समस्या ना हो।

JEE Main 2025: राजस्थान के सितारे 100 प्रतिशत स्कोर के साथ चमके, राष्ट्रीय परिणाम जारी

टॉप 10 न्यूज़ टुडे: 19 फरवरी 2025

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के