,

सिवनी: निस्तारी जंगल पर चली कुल्हाड़ी, प्रशासन मौन!

Ax used on Nistari forest, administration silent!

सिवनी जिले की धनौरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दोन्दावानी के पिंडरई गांव में निस्तारी जंगल को अवैध रूप से काटने का मामला सामने आया है। गांव के एक व्यक्ति सुनहर यादव द्वारा कब्जे के उद्देश्य से सागौन, महुआ, चार सहित अन्य प्रजाति के बहुमूल्य पेड़ों को नष्ट किया जा रहा है। इतना ही नहीं, कटे हुए पेड़ों के ठूंठों को जलाने का भी प्रयास किया गया, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है।

इस अवैध कटाई को रोकने के लिए ग्रामीणों ने संबंधित तहसीलदार, वन विभाग, कलेक्टर एवं एसडीएम को शिकायत ज्ञापन सौंपा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी को समझाने पर वह ग्रामीणों से विवाद करने लगा।
मामला मीडिया में आने के बाद वन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाया कि बड़ी संख्या में बहुमूल्य पेड़ों की कटाई कर उन्हें नष्ट कर दिया गया है। टीम ने मौके पर पंचनामा बनाकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी है। अब देखना होगा कि प्रशासन दोषी के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

मुकेश अंबानी ने जियो पेमेंट्स बैंक में एसबीआई की हिस्सेदारी 104 करोड़ में खरीदी

आज की टॉप 10 दिल्ली-एनसीआर खबरें: यमुना प्रदूषण, गुरुग्राम लिफ्ट हादसा और हरियाणा में सरसों खरीद शुरू | 25 मार्च 2024

ग्रहों की चाल से जानें आज का भविष्य: 18 मार्च 2025 का राशिफल

अमेज़न की छंटनी पर CIO का हमला – ‘कर्मचारियों को परिवार कहना ड्रामा…!’

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…