WOMEN T20 WORLD CUP: महिला अंडर-19 टीम ने एक बार फिर जीता खिताब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indian women's cricket team won the title, won the title again

क्रिकेट के दीवानों के लिए एक और खुशखबरी है। भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों ने फाइनल मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीकी टीम 82 रन पर सिमट कर रह गई।

टॉस जीतकर पहले साउथ अफ्रीका ने बैटिंग चुनी थी, लेकिन ये फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। मैच में निर्धारित 20 ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने 82 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम ने 11.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब जीत लिया। निकी की अगुआई वाली टीम ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया।

IND W Vs SA W U19 Final: भारतीय महिला टीम ने जीता अंडर-19 विश्व कप 2025 का खिताब

दरअसल, भारतीय महिला टीम ने ICC Women’s U19 T20 World Cup 2025 में वेस्टइंडीज को (9 विकेट), मलेशिया (10 विकेट), श्रीलंका (60) रन, बांग्लादेश (8 विकेट), स्कॉटलैंड (150 रन) और इंग्लैंड (सेमीफाइनल में 9 विकेट) पर आसान जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने फाइनल में एंट्री की थी। फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा।

भारतीय महिला टीम की ओपनर गोंगाडी त्रिशा का कमाल का प्रदर्शन रहा। उन्होंने मैच में 33 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम भी किया। वह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बन गई। इस दौरान उन्होंने श्वेता सहरावत का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जो उन्होंने साल 2023 में अंडर-19 टी20 विश्व कप में बनाया था। उन्होंने 7 पारियों में उस दौरान 99 की औसत से 297 रन बनाए थे।

IND W vs SA W U19 WC Final: भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और पहले ही संस्करण में टीम इंडिया ने ये खिताब जीता था। उस वक्त भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा थी और भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा था। अब दो साल बाद 2025 अंडर-19 टी20 विश्व कप में निकी प्रसाद की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरी बार विश्व चैंपियन बन गई है।

ICC Under-19 Women’s T20 World Cup 2025 के फाइनल में भारतीय गेंदबाजों का जलवा

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम ने बैटिंग चुनी थी। इस तरह पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम शुरुआत से ही बिखरी हुईं नजर आईं। भारतीय महिला गेंदबाजों ने अफ्रीकी बैटर्स पर कहर बरपाया और गोंगाडी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा आयुषी-वैष्णवी और पारुनिका को दो-दो सफलता मिली। शबनम ने एक विकेट लिया।इस तरह साउथ अफ्रीका की टीम 82 रन ही बना सकी। 83 रन का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम ने गोंगाडा त्रिशा (44*) और सानिका (26*) रन की मदद से 11.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 

इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेई ने देखा था यह कांड, 44 साल बाद दिहुली (यूपी) के तीन दोषियों को फांसी, 24 दलितों की हत्या का मामला

कांग्रेस का बड़ा आरोप: भाजपा विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस को क्यों नहीं? जीतू पटवारी बोले!

Haldwani: बनभूलपुरा में मेडिकल स्टोर सीज, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नशीली दवाइयों

Sakti Plant Accident: सक्ति हादसे पर सियासत तेज, PCC चीफ दीपक बैज घटनास्थल के लिए रवाना

Sakti Plant Accident: रायपुर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सक्ती के

Jagadhri: बुलेट के चालान पर बवाल, पुलिस से भिड़ा परिवार

Report by: Rajeev mehta Jagadhri: हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी क्षेत्र

Police Suspension Case: गरियाबंद में SI पर गिरी गाज, पैसे के लेनदेन के वायरल ऑडियो के बाद निलंबित

Police Suspension Case: गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते

Amarkantak IGNTU अमरकंटक: हॉस्टल के खाने में निकले कीड़े, छात्राओं ने रात भर किया जोरदार प्रदर्शन

Report: Punit sen Amarkantak इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) एक बार

Fire Incident Raipur: रायपुर के फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Fire Incident Raipur: रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह टिंबर

Peddi: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज टली, मेकर्स बोले- बेहतर अनुभव के लिए लिया फैसला

Peddi: राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में काफी

Trump China Visit: बीजिंग दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- चीन खुश, होर्मुज खुला रहेगा

Trump China Visit: डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रस्तावित बीजिंग यात्रा से पहले

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. पावर प्लांट हादसा: 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 16 जिलों में लू