ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के परिणाम बेहतर साबित होंगे : CM डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Results of Global Investors Summit 2025 will prove to be better: CM Dr. Yadav

जापान यात्रा, म.प्र.के संदर्भ में बनेगी मील का पत्थर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश लाने और विशेष रूप से युवाओं के लिये रोजगार के अवसरों के सृजन लिये जापान की यात्रा पर आया हूँ। मुझे संतोष है कि जापान का रूझान अन्य देशों के साथ भारत की ओर भी बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर उन्नति कर रहा है। ऐसे में सभी राज्य अपने यहां औद्योगिक निवेश को बढ़ाये, जिससे जीडीपी में वृद्धि हो और युवाओं के लिये अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान, आर्थिक रूप से समृद्ध देश है, जो उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ अनुसंधान को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अनुशासित जीवन जीते है, जिससे अनेक संभावनाएँ जन्म लेती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान की यह यात्रा भारत, विशेष रूप से मध्यप्रदेश के संदर्भ में मील का पत्थर साबित होगी। मुझे विश्वास है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के परिणाम बेहतर साबित होंगे और म.प्र. आर्थिक रूप से समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।

ये भी जानिए: CM डॉ. यादव ने जापान के इंडिया क्लब में बापू की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती! जूनियर क्लर्क पद के लिए ऐसे करें आवेदन

RaoGhat Rail Project: भानुप्रतापपुर पहुंचे SECR के महाप्रबंधक, रावघाट तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन

RaoGhat Rail Project: रावघाट सेक्शन का निरीक्षण, रेलवे परियोजनाओं की प्रगति का

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति