,

Keshav Prasad Maurya ; नारी शक्ति को नया अधिकार 33%आरक्षण, लोकसभा-विधानसभाओं की सीटों में 50% वृद्धि प्रस्ताव हेतु प्रधानमंत्री का आभार : केशव प्रसाद

Keshav Prasad Maurya on Women Reservation Bill

Keshav Prasad Maurya : कांग्रेस और सपा महिला आरक्षण विधेयक का विरोध छोड़कर समर्थन करे तो शायद आने वाली पीढ़ी माफ़ कर दे: श्री मौर्य

रिपोर्ट- वंदना रावत

Keshav Prasad Maurya : लखनऊ, 28 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज 7 कालिदास मार्ग, लखनऊ स्थित आवास पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 27 नवंबर 2026 को 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिया जाना विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक एवं युगांतकारी कदम है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण, लोकसभा तथा विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि और वर्ष 2051 तक राज्यों के प्रतिनिधित्व का वर्तमान अनुपात सुरक्षित रखने का यह निर्णय लोकतांत्रिक सशक्तिकरण, नारी शक्ति और संघीय संतुलन को नई मजबूती प्रदान करेगा।

Keshav Prasad Maurya : श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से वे इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में समुचित प्रतिनिधित्व मिलने के मार्ग में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने हमेशा अवरोध उत्पन्न किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के बाद भी जिन दलों ने संसद के विशेष सत्र में विरोध किया, उन्हें देश की मातृशक्ति अवश्य याद रखेगी।

Keshav Prasad Maurya : उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 की जनगणना की प्रतीक्षा किए बिना 2011 की जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाते हुए वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव के साथ महिला आरक्षण और परिसीमन की प्रक्रिया लागू होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Keshav Prasad Maurya : उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्ताव के अनुसार लोकसभा और विधानसभा सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत वृद्धि होगी। लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़ाकर 850 तथा संविधान के अनुच्छेद 170 में संशोधन कर विधानसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटें 80 से बढ़कर 120 और विधानसभा सीटें 403 से बढ़कर लगभग 605 हो जाएंगी। प्रदेश को 40 अतिरिक्त सांसद और लगभग 202 अतिरिक्त विधायक मिलेंगे, जिससे महिलाओं के लिए लगभग 40 लोकसभा व लगभग 202 विधानसभा सीटें आरक्षित हो सकेंगी।

महिलाओं के लिए आरक्षण में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था रहेगी और दलितों, पिछड़ों, वंचितों, महिलाओं तथा युवाओं को आगे आने के अधिक अवसर मिलेंगे।

श्री मौर्य ने कहा कि नई परिसीमन व्यवस्था को वर्ष 2051 तक स्थिर रखने से राज्यों के सापेक्ष प्रतिनिधित्व का अनुपात सुरक्षित रहेगा और जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों का हित प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे राष्ट्रहित के इस विधेयक का विरोध न करें तथा 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र में मत विभाजन के दौरान दो-तिहाई बहुमत से इसके पारित होने का मार्ग प्रशस्त करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंधु के माध्यम से देश की सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया है तथा परिवारवाद की राजनीति का अंत निकट है।

ये भी जानिए : UP Muslim Vote : मुस्लिमों को पैगाम, मुस्लिम वोट का ‘त्रिकोणीय संग्राम’, UP के चुनाव में मुस्लिम नेतृत्व कौन ?

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…