IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण में झारखंड के फूड स्टॉल ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए रजत पदक हासिल किया। मेले में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों की समृद्ध स्वाद परंपरा, स्थानीय खानपान की विविधता और राज्य की सांस्कृतिक विरासत ने देश-विदेश से आए आगंतुकों को आकर्षित किया। फूड स्टॉल को मिला यह सम्मान झारखंड की विरासत और राज्य के पारंपरिक स्वादों की लोकप्रियता को राष्ट्रीय मंच पर मिली सराहना का प्रतीक है।

आईआईटीएफ के फूड कोर्ट में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों दाल पीठा, रुगड़ा, चिल्का रोटी, मालपुआ, रागी मोमोज़, ठेकुआ और धुस्का का आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया। इन व्यंजनों के अनूठे स्वाद, स्थानीय सामग्री और पारंपरिक पकाने की विधियों ने लोगों का दिल जीत लिया। झारखंड के स्वाद से परिचित होने के लिए बड़ी संख्या में आगंतुक फूड स्टॉल पर पहुंचे और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखा। विशेष रूप से धुस्का, चिल्का रोटी, रागी मोमोज़, और रुगड़ा जैसे लोकप्रिय व्यंजनों को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।
फूड स्टॉल को मिला रजत पदक राज्य के पारंपरिक खानपान की विशिष्टता, प्रस्तुति और लोकप्रियता को मिली महत्वपूर्ण पहचान है। यह उपलब्धि झारखंड के स्थानीय स्वादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने तथा राज्य की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच पर प्रदर्शित करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।
ये भी जानो : Constitution Day : सत्ता की लड़ाई, संविधान की दुहाई, मोदी का कांग्रेस पर वार, आपातकाल तक प्रहार


