रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
Constitution Day : नई दिल्ली, आज 26 नवंबर को संविधान दिवस है यही वो तारीख है जब 1949 को आजादी के बाद देश ने प्रजातांत्रिक,लोक कल्याणकारी राज की स्थापना के लिए संविधान अंगीकार किया लेकिन देश की सियासत में चल रही गर्माहट ने इस तारीख को भी बांट दिया.. संविधान एक..संविधान दिवस एक… लेकिन संविधान की सियासी व्याख्याएं दो..जी हांएक तरफ सत्ता पक्ष संविधान गौरव दिवस के जरिए देशभर में संविधान के प्रति जागरूकता का अभियान चला रहा है… तो दूसरी तरफ कांग्रेस संविधान रक्षा मार्च के जरिए सरकार को लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के मुद्दे पर घेर रही है..
Constitution Day : सत्ता की लड़ाई… संविधान की दुहाई !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस पर अपने लेख के जरिए कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाए हैं…पीएम ने आपातकाल, अनुच्छेद 356 के कथित दुरुपयोग और महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया है. उधर कांग्रेस का आरोप है कि आज संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सामने नई चुनौतियां हैं… मतदाता सूची से लेकर चुनाव आयोग तक, विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है..उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव की आहट के बीच अखिलेश यादव का PDA घोषणापत्र भी इसी दिन सियासी मुकाबले को नया रंग दे रहा है.ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि संविधान दिवस पर लड़ाई संविधान के सम्मान की या सियासी वर्चस्व की?
Constitution Day : संविधान का बहाना, वोट बैंक पर निशाना ?
संविधान मतलब,देश का सर्वोच्च कानून, लोकतंत्र की बुनियादऔर नागरिकों के अधिकारों की गारंटी लेकिन संविधान दिवस पर इसी संविधान को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के अपने-अपने मार्च, अपने-अपने अभियान और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप
Constitution Day : संविधान बचाने सड़क पर कांग्रेस, बोली, खतरे में देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस पर लिखे लेख में कांग्रेस को निशाने पर लिया. प्रधानमंत्री ने आपातकाल को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए संविधान के 38वें, 39वें और 42वें संशोधनों का जिक्र किया। अनुच्छेद 356 के इस्तेमाल को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए..महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। OBC आरक्षण और मुस्लिम आरक्षण के सवाल पर भी प्रधानमंत्री ने विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए
भाजपा का आरोप है कि जो पार्टी आज संविधान की रक्षा की बात कर रही है, उसका अपना इतिहास संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का रहा है
Constitution Day :सत्ता की लड़ाई…संविधान की दुहाई !
संविधान का बहाना,वोट बैंक है निशाना ?
मोदी का कांग्रेस पर वार, आपातकाल तक प्रहार
संविधान बचाने सड़क पर कांग्रेस, बोली,खतरे में देश
संविधान की आड़ में 2027 का रण? सपा ने दोहराया PDA के प्रण
लेकिन कांग्रेस भी पलटवार में पीछे हटने को तैयार नहीं.. कांग्रेस ने देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालकर सरकार को चुनौती दी.. कांग्रेस का आरोप है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए..कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रही है पार्टी का कहना है कि संविधान की रक्षा केवल समारोह आयोजित करने से नहीं, बल्कि नागरिकों के मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने से होगी
एक तरफ भाजपा 26 से 30 नवंबर तक देशव्यापी संविधान जागरूकता अभियान चला रही है. अभिय़ान के पहले दिन नई दिल्ली में अमित शाह, पटना में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा ने मोर्चा संभाला तो दूसरी तरफ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर सरकार को घेर रही है. साफ दिख रहा कि संविधान दिवस अब केवल एक राष्ट्रीय आयोजन नहीं, बल्कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का बड़ा मंच बन चुका है..
इस पूरे सियासी संग्राम का एक बड़ा केंद्र उत्तर प्रदेश भी है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के मौके पर PDA का प्रणपत्र यानी जन-मन का घोषणापत्र सामने रखा है इसमें सामाजिक न्याय, आरक्षण, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दे अहम हैं.
Constitution Day : संविधान पर भाजपा बनाम कांग्रेस
संविधान दिवस पर गौरव दिवस बनाम रक्षा मार्च
BJP का संविधान गौरव अभियान, विपक्ष का संविधान रक्षा मार्च
पीएम मोदी का लेख के जरिए कांग्रेस पर तीखा वार
आपातकाल ,42वें संशोधन,अनुच्छेद 356 को लेकर पीएम का निशाना
महिला आरक्षण विधेयक,OBC आरक्षण पर भी पीएम ने विपक्ष को घेरा
एसआईआर,चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर काग्रेस का पलटवार
लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव से संविधान का गला घोटने का आरोप
संविधान दिवस पर सपा ने जारी किया PDA का प्रणपत्र ‘सत्ताइस का संकल्प’
‘सत्ताइस के संकल्प में सामाजिक न्याय,आरक्षण.रोजगार शिक्षा पर फोकस
लखनऊ में ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्ल्कार्जुन खरगे का संविधान रक्षा मार्च भी विपक्षी एकजुटता और चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है साफ है कि संविधान की बहस के बीच यूपी का चुनावी एजेंडा भी आकार ले रहा है ..लेकिन सवाल यही है कि संविधान की रक्षा के दावों के बीच जनता किन मुद्दों पर भरोसा करेगी? इतिहास के पन्नों पर..या वर्तमान के सवालों पर? संविधान दिवस पर छिड़ी ये जंग अब सियासत कहां तक आगे बढ़ती है ये देखने लायक होगा.
ये भी जानिए : MP Millet Export : मिलेट्स का बढ़ता बाजार, मध्यप्रदेश बना नई पहचान, यूएई, यूएस और यूरोप के देशों में श्रीअन्न की मांग


