,

World Peace : ट्रम्प-जिनपिंग-पुतिन की मुलाकात, परमाणु हथियारों पर बात, परमाणु हथियार मुक्त होगा विश्व ?

World Peace trump-xi-jinping-putin-meeting

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

World Peace : दुनिया की तीन महाशक्तियां… तीन ताकतवर नेता… और चर्चा का केंद्र परमाणु हथियार। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने वैश्विक राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चीन के शेनझेन शहर में ऐतिहासिक बैठक हुई है। यह पहली बार हुआ जब तीनों नेताओं ने एक साथ त्रिपक्षीय बैठक की है.. ये मीटिंग इसलिए अहम है कि इसमें सबसे पहले परमाणु हथियारों के खतरों पर बातचीत हुई..

World Peace : खत्म हो परमाणु हथियार, मानवता के सिर पर तलवार

जिनपिंग ने परमाणु हथियारों को इंसान के सिर पर लटकती तलवार बताते हुए इनके खात्मे की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि इन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए..पुतिन ने कहा कि रूस, चीन और अमेरिका तीनों ने दूसरे विश्व युद्ध में जीत हासिल की थी। इसलिए दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी इन तीनों देशों की है..पुतिन के इस बयान को वैश्विक शांति की दिशा में बड़ा कदम कहा जा सकता है. अब दुनिया की सियासत में तीन चेहरों की ताकत… अमेरिका, रूस और चीन…

ये तीनों देश वैश्विक राजनीति ही नहीं, बल्कि परमाणु शक्ति के लिहाज से भी बेहद अहम हैं। ऐसे में तीनों महाशक्तियों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात और परमाणु हथियारों पर चर्चा ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है।सवाल ये है कि क्या दुनिया को परमाणु युद्ध के खतरे से बचाने के लिए तीनों महाशक्तियां एक साथ कोई ठोस पहल करेंगी? या फिर परमाणु हथियारों की होड़ के बीच शांति का ये संदेश महज एक कूटनीतिक बयान बनकर रह जाएगा?अब ट्रम्प, जिनपिंग और पुतिन की एक साथ मुलाकात… परमाणु हथियारों के भविष्य पर चर्चा… क्या दुनिया परमाणु हथियारों से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ेगी, या महाशक्तियों के बीच शक्ति संतुलन की नई जंग शुरू होगी?

दुनिया की तीन सबसे बड़ी परमाणु ताकतें… अमेरिका, रूस और चीन… जब इनके राष्ट्राध्यक्ष एक साथ बैठे तो पूरी दुनिया की निगाहें इस मुलाकात पर टिक गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पहली त्रिपक्षीय बैठक ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नया इतिहास रचा है। एजेंडे में परमाणु हथियारों पर नियंत्रण, वैश्विक सुरक्षा और युद्धों को रोकने की चुनौती रही। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने परमाणु हथियारों को मानवता के सिर पर लटकती तलवार करार दिया।

उन्होंने दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने, इनके पूर्ण प्रतिबंध और पूरी तरह विनाश की वकालत की। जिनपिंग ने परमाणु युद्ध रोकने और वैश्विक शांति बनाए रखने के लिए महाशक्तियों के बीच सहयोग पर जोर दिया। तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि दुनिया के तीन सबसे बड़े परमाणु शक्ति संपन्न देशों के पास हथियारों की संख्या कम करने और इनके इस्तेमाल का खतरा घटाने की विशेष जिम्मेदारी है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि परमाणु हथियार छोड़ना किसी देश के नेतृत्व के लिए आसान नहीं होगा। उधर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में तीनों देशों की साझा जिम्मेदारी बताई। उन्होंने क्षेत्रीय संघर्षों के समाधान और वैश्विक स्थिरता के लिए संवाद को अहम बताया।

दरअसल परमाणु हथियार और लगातार बढ़ रहा वैश्विक तनाव मानवता पर खतरे की घंटी है। पूरी दुनिया के 9 देशों के पास 12,187 परमाणु हथियार एटम बम मौजूद हैं। इनमें से लगभग 9,745 हथियार सक्रिय सैन्य भंडार में हैं और करीब 4,012 मिसाइलों या विमानों पर तैनात हैं। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट और फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट में, विभिन्न देशों के पास मौजूद परमाणु हथियारों का विवरण दिया गया है। रिपोर्ट बताती हैं कि, दुनिया के लगभग 86% परमाणु बम केवल रूस और अमेरिका के पास हैं।इस खतरे को समझने के लिए डालते हैं कुछ आंकड़ो पर नजर…

World Peace : किसके पास कितने एटम बम
• रूस- 5420, अमेरिका- 5042
• चीन- 620, फ्रांस- 370
• ब्रिटेन- 225, भारत- 190
• पाकिस्तान- 170, इजराइल- 90
• नार्थ कोरिया- 60

ये परमाणु हथियार दुनिया के लिए कितने घातक है।इसकी कल्पना ही सिहरन पैदा कर सकती है।आज के आधुनिक परमाणु बम 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों की तुलना में कई गुना अधिक शक्तिशाली हैं। बड़े पैमाने पर परमाणु युद्ध हुआ तो धरती में हाहाकार मचना तय है।

हालांकि यह बैठक ऐतिहासिक जरूर है, लेकिन परमाणु हथियारों को खत्म करने का रास्ता आसान नहीं है। अमेरिका, रूस और चीन के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा, यूक्रेन और ईरान जैसे संघर्ष तथा आपसी अविश्वास बड़ी चुनौतियां हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या शांति की यह पहल ठोस समझौते में बदलेगी या फिर दुनिया को सिर्फ एक कूटनीतिक संदेश मिलेगा?और सवाल ये भी कि दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की बात करने वाले तीनों देशों के पास ही सबसे बड़ी परमाणु ताकत है। इसलिए असली परीक्षा बयानों की नहीं, बल्कि ठोस फैसलों और उनके क्रियान्वयन की होगी।।।

World Peace : ऐसे होगी तबाही

• बम के फटते ही सूरज के केंद्र से भी अधिक तापमान पैदा होगा
• हर चीज़, इंसान और इमारतें पलक झपकते भस्म हो जाएंगे
• भयानक शॉकवेव चलेंगी जो मजबूत इमारतों को भी मलबे में बदल देंगी
• रेडिएशन से कैंसर और आनुवंशिक बीमारियां होंगी जो पीढी दर पीढी चलेंगी
• शहरों और जंगलों के जलने से पूरे वायुमंडल में काला धुआं छा जाएगा
• सूरज की रोशनी धरती तक न आएगी, फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी
• फसलों की बर्बादी,पानी के दूषित होने से पूरी दुनिया अकेल की चपेट में होगी
• दुनिया में मौजूद 12,000 बम पृथ्वी को कई बार नष्ट करने के लिए पर्याप्त हैं

read more : Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…