,

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

Sports MP Infrastructure

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और निवेश का ही नहीं, बल्कि खेलों का भी बड़ा केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है… मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल अब केवल झीलों, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए भी अपनी पहचान बना रही है…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर खेलों की दुनिया में भोपाल विशिष्ट पहचान बना रहा है.. पहली बार प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी, 6 देशों की टीमें, 20 मुकाबले और भोपाल को वैश्विक खेल पहचान दिलाने का अवसर है…

Sports MP : अंतरराष्ट्रीय मंच पर MP की पहचान, विश्वस्तरीय खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

शहर में 19 से 28 नवंबर तक आयोजित की जा रही मध्यप्रदेश विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल-2026 प्रदेश के खेल इतिहास का महत्वपूर्ण आयोजन है… मध्यप्रदेश पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है… भोपाल में विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आगाज प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है… जिसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भाग ले रही हैं… प्रतियोगिता में कुल 20 मुकाबले होंगे… मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का प्रयास है कि मध्यप्रदेश की खेल अधोसंरचना को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिले और प्रदेश की प्रतिभाओं को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ने का अवसर मिले…

Sports MP : निवेश और विकास के साथ खेलों पर भी फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके माध्यम से मध्यप्रदेश की खेल अधोसंरचना, आयोजन क्षमता और महिला खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता सामने आ रही है।

भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन से होटल, परिवहन, भोजन, स्थानीय बाजार, पर्यटन और अन्य सेवाओं से जुड़े व्यवसायों को अवसर मिलेंगे। आयोजन के दौरान बाहर से आने वाले लोगों को भोपाल की संस्कृति, पर्यटन स्थलों और स्थानीय व्यंजनों से परिचित होने का अवसर भी मिलेगा। ऐसे आयोजन शहर की पहचान को बढ़ाते हैं। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से भोपाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार और पहचान मिलती है।

Sports MP : अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से भोपाल को मिलेंगे अनेक लाभ

पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा मध्यप्रदेश
भोपाल में विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल-2026 का आयोजन
19 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी स्टेडियम में आयोजन
19 से 28 नवंबर तक दुनिया की दिग्गज महिला हॉकी टीमें शामिल

भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीमें
एशिया की 6 प्रमुख महिला हॉकी टीमों का भोपाल में खिताबी मुकाबला
आयोजन से प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मिल रही नई पहचान
लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, 28 को फाइनल

भारत ने 2016, 2023 और 2024 में यह जीता है खिताब
महिला खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच
प्रतियोगिता के सभी मैचों में दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क
नाथू बरखेड़ा में लगभग ₹1,022 करोड़ की लागत से बहुआयामी खेल सुविधाओं का विकास

द्वितीय चरण के लिए कुल ₹1,022.40 करोड़ की लागत अनुमोदित
हॉकी, एथलेटिक्स, तैराकी, फुटबॉल और अन्य खेलों को मिलेगा आधुनिक मंच
एक ही परिसर में हॉकी एथलेटिक्स, तैराकी, फुटबॉल, घुड़सवारी,अन्य खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण क लिए ₹348.24 करोड़ की लागत अनुमोदित
10 हजार की क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक और पवेलियन शामिल

दूसरे चरण में इनडोर, एक्वाटिक और फुटबॉल सुविधाओं का विस्तार
द्वितीय चरण के लिए ₹674.16 करोड़ की लागत अनुमोदित की गई
3,500 की क्षमता वाला बहुउद्देशीय हॉल विकसित किया जाएगा।
इसमें इनडोर खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की सुविधा मिलेगी।

1,500 की क्षमता वाला फुटबॉल भवन विकसित किया जाएगा।
150 बिस्तरों की क्षमता वाले दो छात्रावास भवन बनाए जाएंगे।
घुड़सवारी की प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण के लिए विशेष ट्रैक विकसित किया जाएगा
तीसरे चरण में क्रिकेट स्टेडियम, जिम्नास्टिक हॉल और वेलोड्रोम की योजना
एशिया के 5 देशों में हो चुकी है यह प्रतियोगिता

भोपाल को एशिया की प्रमुख महिला हॉकी टीमों, खिलाड़ियों, कोच
खेल अधिकारियों के बीच अपनी आधुनिक खेल सुविधाएं प्रदर्शित करने का अवसर
अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम, आधुनिक खेल सुविधाओं की नई पहचान

ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप, भोपाल-2023
खेलो इंडिया यूथ गेम्स, मध्यप्रदेश-2023
राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट और पैरा कैनो प्रतियोगिता, भोपाल-2022
राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर चैंपियनशिप, भोपाल-2023

राष्ट्रीय पैरा कैनो चैंपियनशिप, भोपाल-2024
सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप, भोपाल-2025
राष्ट्रीय कैनो, पैरा कैनो और ड्रैगन बोट प्रतियोगिताएं, भोपाल-2025
राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताएं।
महिला खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच

खेल अकादमियों और प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार
इनमें 208 स्वर्ण, 145 रजत और 109 कांस्य पदक शामिल
खेलो एमपी यूथ गेम्स से गांव और कस्बों तक पहुंच रहा खेलों का अवसर

Sports MP : पिछले प्रमुख खेल आयोजन

  • 2023 – ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप: 31 देशों के 208 खिलाड़ी।
  • 2023 – खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 27 खेल, लगभग 6,000 खिलाड़ी।
  • 2025 – सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप।
  • 2025 – राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट, पैरा कैनो और ड्रैगन बोट प्रतियोगिताएं।
  • 2026 – खेलो एमपी यूथ गेम्स: 28 खेल विधाएं।

ये भी जानिए : Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…