रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में बड़ा बदलाव आने का अनुमान है… सदियों से दुनिया का सबसे बड़ा धर्म रहा ईसाई धर्म… अब 2035 तक दूसरे नंबर पर पहुंच सकता है… जबकि इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है… ये दावा किसी राजनीतिक संगठन का नहीं, बल्कि प्यू रिसर्च सेंटर के ताजा अनुमान का है… रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम आबादी बढ़ने की रफ्तार ईसाई आबादी से कहीं ज्यादा है… रिपोर्ट के मुताबिक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है…
Muslim Population : 2035 में सबसे बड़ा धर्म इस्लाम, प्यू रिसर्च सेंटर का अनुमान
भारत में हिंदुओं की आबादी का प्रतिशत घटने का अनुमान है, तो अमेरिका में हिंदुओं की संख्या दोगुने से भी ज्यादा हो सकती है…अनुमान के मुताबिक, दुनिया की आबादी 2050 तक 9.30 अरब पहुंच सकती है, जो 2010 में करीब 6.90 अरब थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2010 के मुकाबले 2050 तक मुस्लिम आबादी करीब 73% बढ़ सकती है। यानी मुसलमानों की आबादी 1.6 अरब से बढ़कर लगभग 2.76 अरब हो जाएगी। 2020 से 2050 के बीच भारत में हिंदुओं की आबादी 17.6 करोड़ बढ़ने का अनुमान है।
Muslim Population : भारत में हिंदुओं की हिस्सेदारी घटेगी, अमेरिका में दोगुनी
2070 तक हिंदू भारत की कुल आबादी के तीन-चौथाई से ज्यादा बने रहेंगे। इस दौरान अमेरिका में हिंदुओं की आबादी दोगुनी हो जाएगी। प्यू रिसर्च के मुताबिक, पिछले कुछ दशक में भारत की कुल प्रजनन दर में गिरावट आई है। हालांकि, मुस्लिम महिलाओं के औसतन बच्चों की संख्या हिंदू महिलाओं से ज्यादा है। इसके अलावा भारत में मुस्लिम आबादी का आयु वर्ग भी अपेक्षाकृत युवा है। इन दोनों कारणों से आने वाले दशकों में देश की आबादी में मुस्लिमों का अनुपात बढ़ने और हिंदुओं की हिस्सेदारी में मामूली कमी आने का अनुमान है।
Muslim Population : मुस्लिम महिलाओं के औसतन बच्चों की संख्या ज्यादा
प्यू रिसर्च सेंटर की यह रिपोर्ट दुनिया के सामने कई सवाल खड़े करती है… क्या आने वाले दशकों में धार्मिक आबादी का संतुलन वैश्विक राजनीति और सामाजिक संरचना को प्रभावित करेगा? क्या भारत में बदलते जनसांख्यिकीय आंकड़ों पर नई बहस शुरू होगी? हालांकि इन अनुमानों को भविष्य की निश्चित तस्वीर नहीं, बल्कि मौजूदा रुझानों पर आधारित संभावित आकलन के तौर पर देखना होगा…।।।
Muslim Population : प्यू रिपोर्ट में यह भी अनुमान
• फिलहाल दुनिया में 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुस्लिम
• 2035 तक मुस्लिम आबादी बढ़कर 2.57 अरब
• और ईसाई आबादी 2.52 अरब हो जाएगी
• 2035 में बड़ा बदलाव, प्यू रिसर्च सेंटर का अनुमान
• इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म
• फिलहाल ईसाई धर्म दुनिया में पहले और इस्लाम दूसरे स्थान पर
• बदलाव की सबसे बड़ी वजह धार्मिक धर्मांतरण नहीं,
• बल्कि जन्म दर और युवा आबादी का बड़ा अनुपात
• भारत में हिंदुओं की हिस्सेदारी घटने का अनुमान
• 2020 में 79.4 प्रतिशत से घटकर 2070 में 75.8 प्रतिशत हो सकती है
• भारत में मुस्लिम आबादी की हिस्सेदारी 15.2 प्रतिशत से बढ़कर 19.6 प्रतिशत होने का अनुमान
• इसके बावजूद 2070 में भी भारत की तीन-चौथाई से अधिक आबादी हिंदू रहने का अनुमान
• अमेरिका में हिंदुओं की आबादी दोगुने से ज्यादा
• 2020 के करीब 30 लाख से बढ़कर 2070 में लगभग 74 लाख होने का अनुमान
• दुनिया में धर्मों का यह बदलता गणित जन्म दर, प्रवासन
• मृत्यु दर और धार्मिक पहचान में बदलाव से तय होगा
• 2020 से 2025 के बीच मुस्लिम महिलाओं में प्रति महिला औसतन 3.1 बच्चे पैदा हुए
• ईसाई महिलाओं में यह आंकड़ा 2.5 और अन्य धर्मों में 1.6 रहा
• 2070 तक दुनिया में मुस्लिमों की आबादी 3.6 अरब से ज्यादा हो सकती है
• ईसाइयों की संख्या 3 अरब से कम रहने का अनुमान


