रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
BJP : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात अभी से बिछने लगी है… बीजेपी ने पीडीए की काट के लिए नया सियासी मंत्र तैयार किया है… ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ और ‘अबकी बारी, बांके बिहारी’ जैसे नारों के जरिए जनसंपर्क अभियान की तैयारी है… बीजेपी की रणनीति तीन प्रमुख एजेंडों के इर्द-गिर्द चुनावी माहौल बनाने की है… दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2027 में सिर्फ हैट्रिक नहीं, बल्कि रिकॉर्ड बनाने और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया है…
BJP : योगी के गढ़ में अखिलेश की हुंकार, पूर्वांचल में बेड़ा पार ?
लेकिन अखिलेश यादव ने सीधे योगी के गढ़ गोरखपुर में पीडीए रथ के जरिए सियासी ताकत दिखाई है… अखिलेश का संदेश साफ है- गढ़ किसी का नहीं होता…यानी 2027 की लड़ाई में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला अब सिर्फ सीटों का नहीं, बल्कि सियासी समीकरण और चुनावी नैरेटिव का भी होगा… ऐसे में सवाल है कि 2027 में कमल की हैट्रिक लगेगी या पीडीए की रणनीति बीजेपी के सामने नई चुनौती खड़ी करेगी?
उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के चुनाव का काउंटडाउन भले ही अभी दूर हो, लेकिन सियासी दलों ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। बीजेपी इस बार पीडीए की राजनीति का जवाब अपने नए नारों और जनसंपर्क अभियान से देने की तैयारी में है।’राधे-राधे, कमल खिला दे’ और ‘अबकी बारी, बांके बिहारी’ जैसे नारों के जरिए पार्टी धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान और चुनावी रणनीति को जोड़ने की कोशिश कर रही है। योगी ब्रिगेड तीन प्रमुख एजेंडों के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है।
BJP : बांके बिहारी के सहारे BJP की तैयारी,अखिलेश की दमदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा है कि 2027 में बीजेपी न केवल सत्ता में वापसी करेगी, बल्कि जीत का नया रिकॉर्ड भी बनाएगी। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मथुरा में दो दिवसीय बैठक के दौरान अपना रोडमैप तैयार किया। पार्टी सनातन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास और कानून व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। विपक्ष के पीडीए की काट पर जाति बनाम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, सनातन, विकास एवं सुरक्षा का मंत्र फूंका जाएगा।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन से लेकर बांकेबिहारी कॉरिडोर और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष जोर भाजपा का वोट बैंक माने जाने वाले 1.27 करोड़ वोट एसआईआर के दौरान कटने पर रहा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन और राष्ट्रवाद के साथ ही कार्यकर्ता बूथ पर जाएं और काम करें।
BJP : राधे-राधे, कमल खिला दे, बांके बिहारी का नारा,PDA की काट
लेकिन बीजेपी के इस चुनावी आत्मविश्वास के बीच अखिलेश यादव ने गोरखपुर में पीडीए रथ के जरिए अपनी ताकत दिखाई। मुख्यमंत्री योगी के गढ़ में अखिलेश की मौजूदगी और उनका बयान- ‘गढ़ किसी का नहीं होता’, यूपी की सियासत में नए संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। अखिलेश का दावा है कि कोई भी गढ़ किसी का स्थायी नहीं होता और समाजवादी पार्टी से लगातार लोग जुड़ रहे हैं।
BJP : इतना ही नहीं 20 किलोमीटर के रोड शो के जरिए अखिलेश ने सिर्फ अपनी ताकत नहीं दिखाई, बल्कि पूर्वांचल के जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश भी की है। पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक। इस फॉर्मूले में सपा की नजर खास तौर पर गैर-यादव ओबीसी और निषाद समुदाय जैसे सामाजिक समूहों पर भी है।
अब गोरखपुर में अखिलेश यादव का पीडीए रथ महज एक रोड शो नहीं, बल्कि 2027 के चुनाव में पूर्वांचल की सीटों का सियासी गणित और ब्राह्मणों को साधने की रणनीति का अहम हिस्सा है। तो वहीं ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ और ‘अबकी बारी, बांकेबिहारी’ जैसे नारों ने उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने अपने एजेंडा साफ कर दिया है। जिस पर राजनीतिक दलों के अपने अपने दावे हैं।।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती भले ही अभी शुरू नहीं हुई हो, लेकिन सियासी दलों ने अपनी चुनावी तैयारियों को रफ्तार दे दी है। मथुरा में बीजेपी का मंथन, गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, एक तरफ कमल की हैट्रिक का संकल्प, दूसरी तरफ PDA के जरिए सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश. यूपी की सियासत में अब चुनाव सिर्फ नारों का नहीं, संगठन, सामाजिक गोलबंदी और सियासी रणनीति का भी होगा। सवाल यही है कि 2027 के रण में कौन-सा एजेंडा जनता के बीच कितनी जगह बना पाता है ?


