निवेशकों को आकर्षित करने औद्योगिक नीति में मौजूद है विशेष प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
There are special incentives in the industrial policy to attract investors: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिल्डिंग सर्विसेज एण्ड इण्डस्ट्रियल कम्पनी इबारा कॉर्पोरेशन के ओवरसीज बिजनेस डिवीजन के एक्जिक्यूटिव श्री मासाहिरो सेरीकावा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक पम्पों, कम्प्रेशरों और जल उपचार प्रणालियों के लिये विनिर्माण और अनुसंधान एवं विकास सुविधा के लिये एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिये नई औद्योगिक नीति के तहत विशेष प्रोत्साहन और सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ जल आपूर्ति और जल निकासी प्रणालियों, औद्योगिक इंजन और पम्पों के उत्पादन के लिये जापानी तकनीकों और विशेषज्ञों के सहयोग से नई साझेदारी विकसित होगी। उन्होंने इबारा कॉर्पोरेशन को मध्यप्रदेश में निवेश और सहयोग के लिये आमंत्रित करते हुए कहा कि हमारी सरकार हर संभव समर्थन देने के लिये प्रतिबद्ध है।

इबारा के डिवीजनल एक्जिक्यूटिव श्री सेरीकावा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हुई बैठक निश्चित ही सफल रही है। उन्होंने प्रदेश की प्रगति संबंधी विस्तृत चर्चा की।

16 साल तक राज करने वाले मामाजी के गांव में आज भी नहीं है अच्छी सड़क, विधायक ने लगाई गुहार!

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और