मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टोक्यो में ब्रिजस्टोन मुख्यालय का किया दौरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Dr. Yadav visited Bridgestone headquarters in Tokyo

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को टोक्यो में ब्रिजस्टोन मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान ब्रिजस्टोन कॉर्पोरेशन के ग्लोबल सीईओ शुइची इशिबारी के साथ मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फरवरी 2024-25 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आमंत्रण देते हुए कहा कि ब्रिजस्टोन समूह मध्यप्रदेश में पीथमपुर में संयंत्र स्थापित कर शानदार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में यात्री वाहनों और ट्रकों के टायर उत्पादन के अलावा अन्य विविध क्षेत्रों में विस्तार की अपार संभावनाएँ है। मध्यप्रदेश में स्मार्ट और उन्नत विर्निमाण प्रौद्योगिकियों पर आधारित अनुसंधान और विकास केन्द्र स्थापित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ब्रिजस्टोन को राज्य में हर प्रकार का सहयोग देने के लिये प्रतिबद्ध है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में समूह को भागीदारी औद्योगिक विकास और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में संभावनाओं में वृद्धि करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ब्रिजस्टोन के साथ दीर्घकालिक और सशक्त सदृढ़ साझेदारी के लिये तत्पर है।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय