,

Diwali Fire Accidents : देशभर में दिवाली की रात हाहाकार, आगजनी में 23 मौतें, सिस्टम पर सवाल ?

Diwali Fire Accidents Air Pollution

रिपोर्ट- कमलेश चौबे

Diwali Fire Accidents : दिवाली खुशियों का त्योहार है लेकिन देशभर में त्योहार पर खुशी मातम में बदल गई..देश के कई शहरों में पटाखों और दूसरे कारणों से लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल और कुछ लापता हैं.. सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुईं, जहां तीन अलग-अलग घरों में आग लगने से 13 लोगों की जान चली गई..वहीं महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक मकान में रहने वाले परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मुंबई के लोखंडवाला में आग लगने की एक घटना में भी एक व्यक्ति की जान चली गई.

Diwali Fire Accidents

Diwali Fire Accidents : चंद लम्हों की खुशी..वातावरण में जहर!

राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग लापता हैं।, दिल्ली के नरेला में रॉकेट पटाखा पेट में लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई.. उज्जैन के नागझिरी मेँ पटाखों की आग से घर जल गया और इसमें दम घुटने से बुजुर्ग की मौत हो गई…आखिर खुशियों के त्योहार पर क्यों मचा हाहाकार..कौन है इन हादसों का जिम्मेदार…भविष्य में कैसे रुकें ये हादसे इसी पर आज हम बात करेंगे साथ ही बात इस पर भी होगी कि अंधाधुंध पटाखों के इस्तेमाल का कितना असर हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है..

Diwali Fire Accidents : दीवाली की रात देशभर में हादसे

कटनी में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
सिवनी में सराफा व्यापारी के मकान में आग लगने से 6 लोगों की गई जान
महाराष्ट्र के धाराशिव में एक मकान में रहने वाले परिवार के 6 लोगों की मौत
मुंबई के लोखंडवाला में आग लगने की 1 व्यक्ति की जान चली गई

राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आगसे 2 की मौत 3 लोग लापता
दिल्ली के नरेला में रॉकेट पटाखा पेट में लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई
उज्जैन के नागझिरी, दम घुटने से बुजुर्ग की मौत
यूपी बांदा में कबाड़ की दुकान में आग लगने से 25 लाख रुपए का नुकसान
जम्मू के नेहरू मार्केट में आग से 12 से ज्यादा दुकानें जल गईं

नागपुर में टीवीएस शोरूम में आग लगने से कई दोपहिया वाहन जल गए
मुंबई के डोंगरी इलाके में आग से कई दुकानें और झुग्गियां जल गईं,
महाराष्ट्र के ठाणे में 17 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी,भारी नुकसान
असम के जोनाई, पुणे के वडगांव शेरी, मुंबई के विद्याविहार में आग से नुकसान
फिरोजाबाद के कॉस्मेटिक गोदाम में लगी भीषण आग

पटाखों के धुएं से देशभर में बढ़ा वायु प्रदूषण
देश के कई शहरों का एक्यूआई पहुंचा 1000 के करीब
दिवाली के बाद गैस चेंबर बना दिल्ली-एनसीआर
नोएडा का एक्यूआई 329, ग्रेटर नोएडा का 374, गाजियाबाद का 372

Diwali Fire Accidents : दीपावली की खुशियां और सुरक्षा की अनदेखी

दीपावली रोशनी, उल्लास और खुशियों का त्योहार है, लेकिन इस बार देश के कई हिस्सों से आई आगजनी और हादसों की खबरों ने उत्सव को मातम में बदल दिया। मध्यप्रदेश में अकेले 13 लोगों की मौत और देशभर में 23 लोगों की जान जाना बेहद चिंताजनक है। कटनी और सिवनी में एक ही परिवार के छह-छह सदस्यों की मौत ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Diwali Fire Accidents : सवाल सिर्फ पटाखों से होने वाले हादसों का नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक लापरवाही का भी है। क्या रिहायशी इमारतों में अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम थे? क्या दमकल विभाग के पास समय पर पहुंचने के संसाधन हैं? क्या बाजारों और घनी बस्तियों में सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाता है? इन सवालों के जवाब प्रशासन को देने होंगे। दूसरी ओर, पटाखों के अंधाधुंध इस्तेमाल ने हवा को जहरीला बना दिया। कई शहरों में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। यह केवल पर्यावरण का नहीं, जनस्वास्थ्य का भी संकट है।

त्योहारों पर प्रतिबंध और निर्देश जारी करना पर्याप्त नहीं है। जरूरी है कि उनका सख्ती से पालन हो और नागरिक भी जिम्मेदारी समझें। हादसों के बाद मुआवजा देना समाधान नहीं है। असली जिम्मेदारी ऐसी व्यवस्था बनाने की है, जिसमें किसी परिवार का दीपावली पर चिराग न बुझे। याद रखिए, सावधानी ही बचाव है और सुरक्षित उत्सव ही सच्ची खुशहाली है।

ये भी जानिए : Gariaband Car Accident : दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में गिरी कार, पत्रकार समेत परिवार के 4 लोगों की मौत