,

Gariaband Car Accident : दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में गिरी कार, पत्रकार समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

Gariaband Car Accident Journalist

Gariaband Car Accident : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दीपावली के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। राजिम के टीला एनीकट में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद पसौद गांव में शोक की लहर है।

Gariaband Car Accident

Gariaband Car Accident : दीपावली मनाने घर लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, परिवार रायपुर से दीपावली मनाने अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान देर रात राजिम के टीला एनीकट के पास उनकी कार नदी में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार चारों लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय बेटे विकास और 21 वर्षीय बेटी पूर्वा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था और शीतल साहू पत्रकार थे।

Gariaband Car Accident

Gariaband Car Accident : चंपारण पुलिस कर रही हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कार नदी में कैसे गिरी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। दीपावली का त्योहार मनाने घर लौट रहे परिवार के चार सदस्यों की एक साथ मौत से पसौद गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में त्योहार की तैयारियां होनी थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम है।

ये भी जानिए ; Nawada News: खाकी वर्दी में दिखी इंसानियत, महादलित बस्ती के बच्चों के बीच मिठाई और पटाखे बांटने पहुंचे थाना प्रभारी