,

Indore Crime News: इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान; बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

Indore Crime News

Indore Crime News मध्य प्रदेश के इंदौर में दीपावली के बीच एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। राऊ थाना क्षेत्र की साईं विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब दोनों बच्चे गार्डन से खेलकर घर लौटे। कमरे में मां का शव और पिता को फंदे पर लटका देखकर बच्चों की चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बच्चों को गार्डन भेजने के बाद घर में हुई खौफनाक वारदात

Indore Crime News पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पवन सोनी और उनकी पत्नी वर्षा के रूप में हुई है। पवन की उम्र करीब 40 वर्ष और वर्षा की उम्र 35 वर्ष बताई गई है। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें 15 साल का बेटा और 7 साल की बेटी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले पवन ने दोनों बच्चों को घर के पास बने गार्डन में खेलने के लिए भेज दिया था। शाम करीब 4 बजे जब बच्चे वापस लौटे तो कमरे में उनकी मां वर्षा का शव फर्श पर पड़ा था। महिला के गले पर धारदार वस्तु से वार के निशान थे, जबकि पिता पवन फांसी के फंदे पर लटके मिले। यह दृश्य देखकर बच्चे घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पत्नी से बातचीत को लेकर विवाद की आशंका, एक युवक का नाम भी आया सामने

Indore Crime News प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पवन सोनी मूल रूप से रीवा का रहने वाला था और इंदौर में पराठे की दुकान चलाता था। वह परिवार के साथ राऊ क्षेत्र की साईं विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस जांच के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि वर्षा की रेहान नाम के युवक से बातचीत को लेकर पवन नाराज था। रेहान द्वारा पवन को धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की अभी पुष्टि नहीं की है। एक अन्य जानकारी के अनुसार, पवन ने घटना से एक दिन पहले अपने दोस्तों के सामने पत्नी और बच्चों को लेकर किसी अनहोनी की आशंका जताई थी। इन सभी बातों की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे, मोबाइल फोन की भी जांच

Indore Crime News घटना की सूचना मिलते ही राऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस वारदात के पीछे क्या वजह थी और घटना से पहले घर में क्या-क्या हुआ। मृतकों के मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। रेहान नाम के युवक से जुड़ी जानकारी और धमकी दिए जाने के दावे भी जांच के दायरे में हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

Read this: Indore Air Pollution: दीपावली की आतिशबाजी से इंदौर की हवा हुई जहरीली, प्रदूषण के मामले में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा शहर