,

Morena Breaking News : पारिवारिक कलह ! महिला तीसरी मंजिल से कूदी, हालत गंभीर; ग्वालियर के बाद दिल्ली रेफर

Morena Breaking News woman-falls 3 floor

संवाददाता: प्रताप सिंह बघेल

Morena Breaking News : परिवार में रोज रोज झगड़ों का अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है, इसकी बनागी मध्य प्रदेश के मुरैना में देखने को मिली, यहां घरेलू विवाद के बीच एक महिला के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना नैनागढ़ रोड की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले जिला अस्पताल मुरैना ले जाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया। इसके बाद महिला को दिल्ली रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। छलांग लगाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Morena Breaking News

Morena Breaking News : नैनागढ़ रोड पर किराए के मकान में रहती थी महिला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान भूमि शर्मा (35) पत्नी हरेंद्र शर्मा, निवासी अंबाह के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक महीने से अपने पति और बच्चों के साथ मुरैना के नैनागढ़ रोड स्थित रामहेत सिकरवार के मकान में किराए पर रह रही थी। महिला का पति दूध का कारोबार करता है।

Morena Breaking News : तड़के करीब 4 बजे तीसरी मंजिल से गिरने की घटना

बताया जा रहा है कि घटना रात के बाद तड़के करीब 4 बजे हुई, जब महिला ने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल मुरैना ले जाया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में घटना के दौरान सड़क पर कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक बच्चे के ‘मम्मी-मम्मी’ कहकर पुकारने की आवाज भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Morena Breaking News : ग्वालियर के बाद दिल्ली रेफर किए जाने की जानकारी

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। इसके बाद उसे दिल्ली भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। महिला की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और उपचार से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।

Morena Breaking News : घरेलू विवाद की बात, पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक जानकारी में घटना से पहले घरेलू विवाद होने की बात कही जा रही है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ और महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामला मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ रोड का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

ये भी जानिए : Morena में स्कूली वाहनों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग का शिकंजा, 40 से ज्यादा वाहन जांचे; 50 हजार से अधिक जुर्माना

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…