Report: Santosh Saravgee
Gwalior Illegal Liquor Action ग्वालियर में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की। रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध देशी एवं विदेशी मदिरा के साथ करीब 1,500 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) और 36(क) के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।
कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश पर आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सिकंदर कंपू, हजीरा, बिरला नगर कॉलोनी, चक केशवपुर, डबरा सहित अन्य क्षेत्रों में दबिश दी गई।
सिकंदर कंपू और नयागांव में शराब व गुड़ लहान जब्त
Gwalior Illegal Liquor Action सिकंदर कंपू क्षेत्र के गड्ढे वाले मोहल्ले में पुलिया के पास शिवम राठौर और अमन नन्नौदे के आधिपत्य से देशी मदिरा प्लेन के कुल 29 पाव जब्त किए गए। वहीं, लक्खड़खाना पुल के पास एक अन्य आरोपी के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन के 13 पाव बरामद हुए। इन मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। दोनों मामलों में नमूने लेकर भौतिक परीक्षण और ईएएल स्कैन की प्रक्रिया भी की गई।
Gwalior Illegal Liquor Action नयागांव स्थित कंजर डेरे से आठ ड्रमों में लगभग 1,500 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया गया। मौके पर नमूने लेने के बाद शेष गुड़ लहान को नष्ट कर दिया गया। इस मामले में तीन प्रकरण दर्ज किए गए।
अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई, ढाबे से व्हिस्की और बीयर जब्त
Gwalior Illegal Liquor Action आबकारी विभाग की टीम ने आरोन क्षेत्र के ग्राम बारहमासी में रामनिवास रावत के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन के 15 पाव जब्त किए। इस मामले में धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मोहना क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरापान कराने की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में धारा 36(क) के तहत कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में जौरासी के पास स्थित यादव ढाबे से मैकडॉवेल्स व्हिस्की के 53 पाव और बीयर के 24 कैन जब्त किए गए। इस मामले में भी संबंधित आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
यह कार्रवाई आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के निर्देशन में हुई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरेंद्र मावई, शिवा रघुवंशी और सतेंद्र मीणा सहित विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Read this: फ्री में कहां देखें IND VS NZ का मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी


