प्रयागराजः रात 2 बजे महाकुंभ में हुए हादसें के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी बैठक ली है। बैठक में मुख्यमंत्री सख्त निर्णय ले सकते है। बताया जा रहा है कि बैठक सुबह 9 बजे शुरू हो गई है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी सहित महाकुंभ की सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।
कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
सूत्रों के हवाले से बैठक में कई अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। वहीं महाकुंभ हादसे की समीक्षा भी की जाएगी। इसके साथ ही घायलों की स्थिति के बारे में भी चर्चा की जाएगी।
यह अधिकारी प्रमुख रूप से रहेंगे शामिल
चीफ सेक्रेटरी मनोज सिंह, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, एडीजी ला एंड आर्डर अमिताभ यश बैठक में शामिल
पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ मामला दर्ज.…यह भी पढ़े





