रिपोर्ट: शबीहुल हसनैन
Bahraich Akash Murder Case बहराइच में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में बस्ती निवासी आकाश की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। आरोप है कि उसकी प्रेमिका ने अपने पति और दो भाइयों की मदद से युवक को घर बुलाया और मारपीट के बाद बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में बंद कर बोलेरो से ले जाकर पिपराहवा नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
नहर में बोरी के अंदर मिला था युवक का शव
Bahraich Akash Murder Case एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के अनुसार, मटेरा थाना क्षेत्र के लीलापारा स्थित पिपराहवा नहर में 11 अक्टूबर की सुबह बोरी में बंद एक युवक का शव बरामद हुआ था। मामले की जांच शुरू करने के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा करने और आरोपियों की पहचान के लिए कार्रवाई तेज की।
छंगा चौराहे से प्रेमिका और पति गिरफ्तार
Bahraich Akash Murder Case पुलिस टीम ने छंगा चौराहे पर दबिश देकर श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा निवासी पूनम देवी और उसके पति राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की।
दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी
Bahraich Akash Murder Case जांच के दौरान पूनम के दो भाइयों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने गिरफ्तार दंपती से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
Read this: 16 October 2026 Panchang : नवरात्रि के 6 वें दिन मां कात्यायनी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल


