,

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

Madhupur News

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया। घायल की पहचान जाभागुड़ी पंचायत के चपरी गांव निवासी सिकंदर सोरेन (40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल मजदूर को अनुमंडल अस्पताल में कराया भर्ती

Madhupur News मिली जानकारी के अनुसार, अर्बन हेल्थ सेंटर में छत की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में मजदूर आ गए। घटना के तुरंत बाद घायल सिकंदर सोरेन को इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

Madhupur News इस घटना ने निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तारों के बीच काम कराने के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले बिजली विभाग और संबंधित निर्माण एजेंसी के बीच समन्वय स्थापित कर जरूरी सुरक्षा उपाय करना महत्वपूर्ण है। फिलहाल घायल मजदूर सिकंदर सोरेन का अस्पताल में इलाज जारी है।

Read this: Supreme Court Delhi Metro Closure: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, केंद्र से मेट्रो के 57 स्टेशन बंद करने और ट्रेनों को रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…