,

Katihar DM Ashutosh Dwivedi: कटिहार डीएम ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन, खुद धोई थाली; शिक्षक बनकर ली क्लास

संवाददाता: मनोज कुमार

Katihar DM Ashutosh Dwivedi कटिहार के कोढ़ा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय रौतारा में मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वह सीधे कक्षाओं में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से पढ़ाई, उनकी रुचि और अनुभवों को लेकर बातचीत की।

डीएम ने कक्षा में बच्चों से सवाल-जवाब किए और स्वयं शिक्षक की भूमिका में आकर उन्हें पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ लक्ष्य तय कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया मध्याह्न भोजन

Katihar DM Ashutosh Dwivedi निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन का समय होने पर जिलाधिकारी बच्चों के साथ जमीन पर बैठ गए और उनके साथ भोजन किया। भोजन करने के बाद उन्होंने अपनी थाली भी स्वयं धोई। डीएम के इस सहज अंदाज ने स्कूल में मौजूद बच्चों और शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।

इसके बाद उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के साथ भी संवाद किया और शैक्षणिक गतिविधियों तथा स्कूल की व्यवस्थाओं से जुड़े उनके सुझाव और अनुभव जाने।

अधिकारियों और शिक्षकों ने जताया आभार

Katihar DM Ashutosh Dwivedi विद्यालय निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त कटिहार डॉ. नेहा और विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने जिलाधिकारी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी का बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद करना, कक्षा में पढ़ाना और उनके साथ बैठकर भोजन करना निरीक्षण के दौरान खास चर्चा का विषय रहा।

Read this: Riaz Manzil Enemy Property: रियाज मंजिल ‘शत्रु संपत्ति’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, प्रभावितों ने SDM कोर्ट में पेश किए आदेश

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…