स्कीम नंबर 51 में सामने आई सनसनीखेज वारदात
Indore Elderly Murder इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 51 में 75 वर्षीय बुजुर्ग भगवंत राव की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलने वाले बैट से हमला कर उनकी हत्या की गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक भगवंत राव एसएफ से सेवानिवृत्त बताए जा रहे हैं।
शुरुआती जांच में पोती का नाम सामने आया
Indore Elderly Murder घटना के बाद शुरुआती जानकारी में बुजुर्ग की पोती का नाम कथित तौर पर सामने आया है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जांच में जुटी
Indore Elderly Murder घटना की जानकारी मिलने के बाद एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारण और वारदात में शामिल व्यक्ति की भूमिका को लेकर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


