,

Machalpur Seva Setu Camp: माचलपुर सेवा सेतु शिविर में 69 आवेदन निपटे, तहसीलदार की गैरमौजूदगी पर विधायक ने उठाए सवाल

Machalpur Seva Setu Camp

संवाददाता: प्रदीप बंसल

Machalpur Seva Setu Camp नवीन झंडा चौक स्थित सोसाइटी गेट के सामने रविवार को सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। इस दौरान 69 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिविर में नगर परिषद के अलावा राजस्व, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, बिजली विभाग और गैस एजेंसी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। विभागीय कर्मचारियों ने हितग्राहियों को योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।

तहसीलदार की अनुपस्थिति पर विधायक ने उठाए सवाल

Machalpur Seva Setu Camp शिविर के दौरान प्रभारी तहसीलदार मनोज वर्मा की गैरमौजूदगी का मुद्दा विधायक हजारीलाल दांगी ने मंच से उठाया। उन्होंने राजस्व कार्यों को लेकर सवाल किए। माचलपुर उप तहसील का प्रभार वर्तमान में जीरापुर तहसीलदार मनोज वर्मा के पास है।

स्थानीय स्तर पर स्थायी राजस्व अधिकारी नहीं होने के कारण राजस्व संबंधी कामकाज को लेकर लोगों की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में शिविर में तहसीलदार की अनुपस्थिति का मुद्दा उठने से राजस्व व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में आ गई।

गोघटपुर शिविर में भी उठी थी कार्यप्रणाली की शिकायत

Machalpur Seva Setu Camp तहसीलदार की कार्यप्रणाली को लेकर यह मामला पहले भी सामने आ चुका है। गोघटपुर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में हितग्राहियों ने विधायक से तहसीलदार की शिकायत की थी। उस दौरान कलेक्टर और एसडीएम की मौजूदगी में विधायक ने मनोज वर्मा की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई थी।

सेवा सेतु शिविर में भी तहसीलदार की अनुपस्थिति का मुद्दा उठने के बाद माचलपुर की राजस्व व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हजारीलाल दांगी ने सरस्वती पूजन के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष गीताबाई मालवीय ने की। इस दौरान पार्षद, एल्डरमैन और नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन शिक्षक सुरेश चंद्र सोनी ने किया।

Read this: Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…