,

Mumbai Raju Ram Death: मुंबई में राजू राम की संदिग्ध मौत, परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की

Mumbai Raju Ram Death

Report: Rupesh kumar dass

Mumbai Raju Ram Death विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चलनियां नावाडीह निवासी 39 वर्षीय राजू राम की शनिवार को मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। परिवार ने मौत के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कराने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

राजू राम रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रह रहे थे और एक होटल में कुक का काम करते थे। उनके परिवार में माता सुकरी देवी, पत्नी अनिता देवी, 15 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार और 10 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी हैं। राजू राम की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

समाजसेवी सिकंदर अली ने परिजनों से की मुलाकात

Mumbai Raju Ram Death घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सिकंदर अली ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की मौत की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बन रही हैं। रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने वाले मजदूरों की सुरक्षा के साथ-साथ दुर्घटना या मौत की स्थिति में उनके परिजनों को तत्काल सूचना और सहायता मिलना जरूरी है।

प्रवासी मजदूरों के लिए त्वरित सहायता की मांग

Mumbai Raju Ram Death सिकंदर अली ने प्रशासन से प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण और उनके डाटा को नियमित रूप से अपडेट करने की मांग की। उन्होंने आपातकालीन सहायता व्यवस्था मजबूत करने तथा संकट की स्थिति में प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों को त्वरित प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने की भी मांग रखी।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि राजू राम की मौत से जुड़े वास्तविक कारणों की जांच होनी चाहिए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

Read this: Chanakya Niti: इन 5 बातों को हर किसी से शेयर करने की गलती न करें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…