,

Delhi September Temperature: दिल्ली में सितंबर की ठंड ने चौंकाया, 18 साल बाद सबसे कम न्यूनतम तापमान

Delhi September Temperature

BY: Yoganand Shrivastva

बारिश के बाद अचानक गिरा पारा, 21 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Delhi September Temperature दिल्ली में बारिश के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सितंबर में 2008 के बाद यह राजधानी का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

2008 में दर्ज हुआ था इससे भी कम तापमान

Delhi September Temperature आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2001 के बाद दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 सितंबर 2008 को 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद 19 सितंबर 2024 को 21.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। इस लिहाज से इस बार 21 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा सितंबर के बेहद कम तापमान में शामिल है।

Delhi September Temperature बारिश, बादलों की मौजूदगी और उत्तर-उत्तरपूर्वी हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के रिज इलाके में न्यूनतम तापमान करीब 16.8 से 16.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि अन्य मौसम केंद्रों पर भी तापमान सामान्य से नीचे रहा।

क्या दिल्ली में सर्दी जल्दी दस्तक देगी?

Delhi September Temperature सितंबर में तापमान में आई इस गिरावट के बाद राजधानी में सर्दी के जल्दी आने की चर्चा जरूर शुरू हो गई है, लेकिन मौजूदा तापमान को सीधे तौर पर सर्दी की शुरुआत मानना जल्दबाजी होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में तापमान के सामान्य स्तर की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, आईएमडी के 29 सितंबर के पूर्वानुमान में दिल्ली के लिए अगले कई दिनों तक कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण से निपटने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। सरकार की शीतकालीन प्रदूषण कार्ययोजना के तहत 1 नवंबर से कई उपाय लागू किए जाने हैं, जिनमें कुछ वाहनों पर प्रतिबंध और पार्किंग शुल्क बढ़ाने जैसे कदम शामिल हैं।

Read this: Aaj ka Mausam: 22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…