,

Jamshedpur News: महा रक्तदान शिविर में 1203 यूनिट रक्त संग्रहित, कोशिश एक मुस्कान की पहल को मिला जनसमर्थन

Jamshedpur News

Report: Prem Shrivastva

Jamshedpur News सामाजिक संस्था ‘कोशिश एक मुस्कान’ की ओर से रविवार को सोन मंडप में विशाल महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारियों को समर्पित इस आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया। शिविर में शहरभर के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और कुल 1203 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजकों ने इसे जमशेदपुर के सबसे बड़े रक्तदान अभियानों में से एक बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर शिव शंकर सिंह ने उपस्थित अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का स्वागत किया।

संत, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों की रही मौजूदगी

Jamshedpur News शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान जैसे कार्य मानवता की सबसे बड़ी सेवा हैं और ऐसे आयोजन लोगों को सकारात्मक दिशा में जोड़ने का काम करते हैं।

Jamshedpur News कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, आरएसएस के विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, झामुमो नेता कुणाल षाड़ंगी, चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

महिलाओं की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र

Jamshedpur News महा रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया। मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी को कार्यक्रम की विशेष उपलब्धियों में शामिल किया गया। उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के इस योगदान की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता का सकारात्मक उदाहरण बताया।

शिविर को सफल बनाने में कोशिश एक मुस्कान के कार्यकर्ताओं के साथ क्रीड़ा भारती, ग्रीन कैप्स, एग्रिको एफसी, जन कल्याण समिति बागुनहातु, नेपाली सेवा समिति, कालिंदी समाज, हो समाज, सिख समाज, तुरी समाज, पूर्व सैनिक सेवा परिषद और बस्ती विकास समिति लक्ष्मीनगर सहित कई सामाजिक संगठनों ने सहयोग किया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, श्रमिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Read this: Hamas Commander Killed: IDF का बड़ा दावा, 9 इजरायली बंधकों को रखने वाला हमास कमांडर मारा गया

Saharanpur News: डीएम कार्यालय के पास से किसान नेता की कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Saharanpur News कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली…

अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर Khawaja Asif का ऐसा इशारा, वीडियो हुआ वायरल

Khawaja Asif: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान…

Earthquake: चीन के दाओचेंग के पास 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानिए कितना है खतरा

Earthquake: चीन में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. ओडिशा से MP जा…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP Weather: प्रदेश में…