,

Groundnut MSP : करैरा में किसानों का आंदोलन, मूंगफली के लिए ₹7,517 MSP पर भावांतर योजना में पंजीयन की मांग

Groundnut MSP for karaira kisan protest

रिपोर्ट- नरेंद्र तिवारी

Groundnut MSP : करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा में किसानों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर किसान आंदोलन किया। किसान यूनियन के तत्वावधान में आयोजित आंदोलन में मूंगफली की फसल के लिए ₹7,517 प्रति क्विंटल MSP पर भावांतर योजना के तहत पंजीयन शुरू कराने समेत कई मांगें उठाई गईं।

किसानों ने गांव-गांव खाद और बीज उपलब्ध कराने, कृषि दुकानों पर किसानों को GST बिल देने तथा गांवों में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग भी रखी। किसानों की मांगों से जुड़े आंदोलन और MSP को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान संगठन लगातार प्रदर्शन करते रहे हैं।

Groundnut MSP

Groundnut MSP : राज्यपाल के नाम सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन

कार्यक्रम में पंजाब से आए किसान नेता ओम प्रकाश चौधरी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मानसिंह फौजी ने की। मंच से किसानों को विभिन्न किसान नेताओं ने संबोधित किया।

आंदोलन के दौरान किसानों की छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा गया।

Groundnut MSP : पांच दिन का दिया अल्टीमेटम

किसान नेताओं ने कहा कि यदि पांच दिन के भीतर किसानों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो किसान यूनियन की ओर से आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में किसान नेता सतीश फौजी, मानसिंह फौजी और ओम प्रकाश चौधरी ने किसानों को संबोधित किया। नेताओं ने किसानों से जुड़े मुद्दों और मांगों को लेकर अपनी बात रखी।

ये भी जानिए : Weather Alert Today : दिल्ली समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…