BY: Yoganand Shrivastva
India Women Kabaddi Gold Medal एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मजबूत ईरानी टीम को 37-34 से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा किया। यह एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम का चौथा स्वर्ण पदक है।
India Women Kabaddi Gold Medal फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में बढ़त बना ली। हाफ टाइम तक भारत 22 अंकों के साथ आगे था, जबकि ईरान 16 अंक ही जुटा सका था। दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारत का एशियन गेम्स में शानदार रिकॉर्ड
India Women Kabaddi Gold Medal महिला कबड्डी को एशियन गेम्स में वर्ष 2010 में शामिल किया गया था। इसके बाद से भारतीय टीम लगातार इस प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करती रही है। भारत ने 2010 ग्वांगझू और 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स के फाइनल में ईरान से हारकर भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
हालांकि 2022 में भारतीय टीम ने फिर से स्वर्ण पदक जीतकर वापसी की और अब 2026 में ईरान को हराकर अपना दबदबा बरकरार रखा है। एशियन गेम्स के इतिहास में भारतीय महिला कबड्डी टीम अब तक चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुकी है, जो उसे इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीमों में शामिल करता है।
टीम ने दिखाया दमखम
India Women Kabaddi Gold Medal फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और निरंतरता दिखाई, जिसका परिणाम स्वर्ण पदक के रूप में सामने आया।
भारतीय महिला कबड्डी टीम की इस उपलब्धि से देश के खेल प्रेमियों में उत्साह है और खिलाड़ियों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।


