,

Moradabad Leopard: बिलारी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, दो लोगों पर हमले से ग्रामीणों में भय

Moradabad Leopard

संवाददाता: दानवीर सिंह

Moradabad Leopard जिले के बिलारी कोतवाली क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीरमपुर और हरोड़ा गांव के बीच एक ही दिन में कई बार तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ एक ही इलाके के आसपास बार-बार नजर आ रहा है, जिससे लोगों में डर बढ़ गया है।

दो लोगों पर हमले की सूचना

Moradabad Leopard स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुए ने करीब चार घंटे के अंतराल में दो अलग-अलग लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी।

तेंदुए के लगातार दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है और ग्रामीण सतर्कता बरत रहे हैं।

वन विभाग ने शुरू की निगरानी

Moradabad Leopard सूचना मिलते ही वन विभाग और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरे लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वन विभाग की टीम के अनुसार, मौके पर निगरानी के दौरान उनके सामने ही तेंदुआ सड़क पार करता दिखाई दिया, जिसके बाद क्षेत्र में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई। अधिकारियों का कहना है कि सुबह से ही तेंदुए के देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं और टीम लगातार क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

Moradabad Leopard वन विभाग ने ग्रामीणों से खेतों में अकेले न जाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि लोग दो से तीन व्यक्तियों के समूह में ही खेतों की ओर जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या तेंदुए के दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।

वन विभाग के मुताबिक, इससे पहले ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पिछले एक महीने के दौरान कई तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है। अब विभाग की टीम बिलारी क्षेत्र में दिखाई दे रहे तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।

Read this: Aaj ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Jailer 2: विद्या बालन के ‘कंथा’ लुक ने बढ़ाई हलचल, नीली साड़ी और सिगरेट के साथ दिखा दमदार अंदाज

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों

Yogi Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

Report: Vandna Rawat Yogi Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Career Counseling में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, NCERT और नियमित अभ्यास पर जोर

Career Counseling: जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव में विद्यार्थियों को कैरियर चयन

Chirmiri Politics: ज्योत्सना महंत बोलीं- ढाई साल में जमीन पर काम नहीं, श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पलटवार

Chirmiri Politics: कोरिया-एमसीबी क्षेत्र के चिरमिरी दौरे पर पहुंचीं सांसद ज्योत्सना दास

Imran Khan की बहन अलीमा खान हिरासत में, 30 दिन जेल में रहेंगी; PTI के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी