MP Investment : मोहन यादव का निवेशकों को न्योता,एमपी में निवेश की संभावनाएं अपार
MP Investment : नए निवेश, नए उद्योग और नए रोजगार के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश वैश्विक निवेश के लिए तैयार है। यूएई प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित Annual Investment Meeting 2026 में निवेशकों से संवाद किया और उन्हें मध्यप्रदेश की उद्योग एवं निवेश अनुकूल नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को भोपाल में आयोजित होने वाली Global Investors Summit (GIS)-2027 में सहभागिता के लिए भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई है। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों की जानकारी साझा की।
MP Investment : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यूएई प्रवास के दूसरे दिन दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित AIM Congress-2026 के प्रदर्शनी क्षेत्र में मध्यप्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों एवं निवेशकों से संवाद कर उन्हें मध्यप्रदेश की औद्योगिक, व्यावसायिक एवं निवेश संबंधी संभावनाओं से अवगत कराया। मध्यप्रदेश पवेलियन के माध्यम से वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रदेश में उपलब्ध निवेश के अवसरों, नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं को प्रस्तुत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के लिए हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, AI, डेटा और साइंस सिटी जैसे नए क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जा रहा है। 900+ पुराने कानून समाप्त किए गए और 25+ नई नीतियों के जरिए उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने दुबई में निवेशकों से संवाद कर कहा कि वे उन्हें मध्यप्रदेश की संभावनाओं से जोड़ने आया हैं। मध्यप्रदेश सरल, पारदर्शी और तेज प्रक्रियाओं के साथ निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है।
MP Investment : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य है कि लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, एग्रीकल्चर, रियल एस्टेट सहित हर क्षेत्र में निवेश आए, व्यापार बढ़े और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हों। हमें विश्वास है कि यूएई और मध्यप्रदेश के बीच व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी और निवेशक मध्यप्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित AIM Congress-2026 में संयुक्त अरब अमीरात की संघीय सर्वोच्च परिषद के सदस्य एवं रस-अल-खैमाह के शासक एच ई शेख सऊद बिन सकर अल कासिमी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापारिक एवं निवेश संबंधों को और अधिक मजबूत करने पर चर्चा की साथ ही उन्हें GIS 2027 में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और अरब देशों के बीच मजबूत होते संबंधों तथा मध्यप्रदेश में माइनिंग, हेल्थ, एजुकेशन और एग्रीकल्चर सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, अगले वर्ष जनवरी में भोपाल में आयोजित होने वाली Global Investors Summit (GIS) के लिए UAE के प्रतिनिधियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश आमंत्रित भी किया है। हमें विश्वास है कि भारत और UAE के बीच बढ़ते सहयोग से मध्यप्रदेश में निवेश, उद्योग और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
MP Investment : मुख्यमंत्री ने होटल ताज, बिजनेस बे, दुबई में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ स्टॉल का उद्घाटन किया। यह पहल मध्यप्रदेश के स्थानीय एवं विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे दुबई में मध्यप्रदेश के ‘एक जिला-एक उत्पाद’ को वैश्विक मंच मिला है। मध्यप्रदेश में ड्रोन, डिफेंस, एआई और डेटा सेक्टर को बढ़ावा देने के साथ नए आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं। पर्याप्त बिजली, भूमि, पानी, ग्रीन एनर्जी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर मध्यप्रदेश को निवेश का बेहतर गंतव्य बना रहा हैं। GIS के साथ ही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से स्थानीय उद्योगों और निवेश को नई गति मिली है। अब जिला स्तर पर स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं को उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसरों में बदला जा रहा है।
read more : OBC Politics : BJP का प्रबुद्धजन सम्मान और कार्यकर्ता सम्मेलन,ओबीसी को लेकर कांग्रेस के दावों में कितना दम ?


