,

AIM Congress-2026: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की क्रेसेंट ग्रुप के सीईओ के साथ वन-टू-वन मीटिंग, एनर्जी-टेक्नोलॉजी पर हुई अहम चर्चा

AIM Congress-2026

AIM Congress-2026: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस-2026’ (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन 8 सितंबर को यूएई के बिजनेस-फिलैंथ्रॉपी के लिए स्पेशल एनवॉय और क्रेसेंट एंटरप्राइजेज के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बद्र जाफर से मुलाकात की। दोनों के बीच एनर्जी, इंफ्रास्टक्चर, पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स सहित कई सेक्टरों पर चर्चा हुई। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जाफर को अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS)-2027 के लिए आमंत्रित किया। बैठक में दोनों ने आपसी सहयोग को मजबूत करने की बात कही।

AIM Congress-2026: बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कंपनी के चीईओ जाफर के बीच हुई बैठक में तय किया गया कि सस्टेनेबल आर्थिक विकास को सपोर्ट करने वाली रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं संचालित की जाएं। मध्यप्रदेश के प्रमुख प्रोडक्शन क्लस्टर्स के लिए लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और एक्सपोर्ट-सक्षम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। टेक्नोलॉजी-आधारित एंटरप्राइजेज और स्केलेबल मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप्स में इन्वेस्टमेंट पर ध्यान दिया जाए। इतना ही नहीं क्रेसेंट ग्रुप सस्टेनेबल अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसोर्स एफिशिएंसी और सर्कुलर-इकोनॉमी की पहल भी करेगा। कंपनी राज्य आधारित परियोजनाओं के लिए इंटरनेशनल पार्टनरशिप, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और मार्केट एक्सेस पर भी ध्यान देगी। क्रियान्वयन के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और एंटरप्राइज अवसरों के लिए लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट पार्टनरशिप की जाएगी।

read also: MP Investment : निवेश में मध्यप्रदेश की नई उड़ान,ग्लोबल स्टेज पर मिल रही खास पहचान

AIM Congress-2026: बद्र जाफर ने कहा कि वे प्रतिनिधिमंडल के साथ जीआईएस में शामिल होंगे तथा अपने पारिवारिक व्यवसाय ‘क्रेसेंट एंटरप्राइजेज’ के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी एवं अधोसंरचना के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। वे अपने उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी तुषार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भी भेज रहे हैं। बद्र भी 10-12 निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे।

AIM Congress-2026: इन सेक्टरों में काम करती है कंपनी

कंपनी के सीईओ जाफर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि क्रेसेंट ग्रुप एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट में रुचि रखने वाला डाइवर्सिफाइड बिजनेस ग्रुप है। क्रेसेंट पेट्रोलियम और क्रेसेंट एंटरप्राइजेज कंपनी के प्रमुख बिजनेस प्लेटफॉर्म हैं। उनकी कंपनी सस्टेनेबल, इनोवेटिव और ग्रोथ ओरिएंटेड बिजनेस वेंचर्स जैसे कई सेक्टरों में फोकस करती है। कंपनी मिडिल ईस्ट में काम करती है। इसका मुख्यालय शारजाह में है।

AIM Congress-2026: एमपी में संभावनाओं की भरमार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जाफर को बताया कि मध्यप्रदेश में एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट सेक्टर में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी और ट्रेन कनेक्टिविटी बेहतर है। कुछ ही घंटों में प्रदेश में तैयार उत्पाद देश के किसी भी कोने में पहुंचाए जा सकते हैं। प्रदेश हर तरह की संभावना से भरा हुआ है। उन्होंने जाफर से कहा कि वे जीआईएस-2027 में भाग लें और खुद मध्यप्रदेश को नजदीक से देखें।

Tikamgarh Nagar Palika President: नगर पालिका अध्यक्ष को बड़ी राहत

Tikamgarh Nagar Palika President: हाईकोर्ट ने हटाने के आदेश पर लगाई रोक

Khairagarh School Lock: केजऊ स्मृति विद्या मंदिर में लगा ताला, धूप में बैठे सैकड़ों बच्चे

Khairagarh School Lock: जिले के ग्राम पंचायत देवरी स्थित केजऊ राम चौरे

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बारिश थमी तो बढ़ा तापमान,

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में अब तक 31.1

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन..

Aaj ka Rashifal: 8 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की