ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी नागरिक सहित 62 आरोपी गिरफ्तार!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big action in fraud case, 3 Foreign Civil Code 62 accused arrested!

छत्तीसगढ़ में बढ़ते ऑनलाइन साइबर ठगी के खिलाफ रायपुर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की हैँ..
छत्तीसगढ़ में म्यूल बैंक अकाउंट धारकों और ठगी में संलिप्त ब्रोकरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी रेड कार्रवाई की। इस कार्रवाई में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, राजस्थान और उड़ीसा से 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 3 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये आरोपी साइबर अपराध के जरिए देशभर में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे।
पुलिस ने 40 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की, जिसमें लगभग 100 पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 1435 शिकायतें दर्ज हैं, और ये लोग अब तक 84.88 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके थे। आरोपियों के खातों में ठगी से जुड़े लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि को होल्ड कर दिया गया है।
साइबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इन म्यूल अकाउंट धारकों की पहचान की, जिनका उपयोग ठगी में किया जा रहा था। आरोपियों ने फर्जी बैंक खाते खोलकर इनका इस्तेमाल विभिन्न साइबर अपराधों में किया था, जैसे कि शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी निवेश, गूगल रिव्यू टास्क शामिल था।

पुलिस ने यह कार्रवाई रेंज साइबर थाना, एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की मदद से की, जिसमें 20 से अधिक टीमें बनाई गईं। ये आरोपी बैंक खातों को रेंट पर देकर और ठगी से प्राप्त रकम का 10 से 20 प्रतिशत कमीशन के आधार पर अन्य ठगों को उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने इन ठगों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की है और आगे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की योजना बनाई है।अब तक की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इन ठगों द्वारा कई राज्यों में 1.6 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। आगामी समय में और अधिक गिरफ्तारी की संभावना है, और ठगी से प्रभावित पीड़ितों से संपर्क करके उनकी राशि वापस कराई जाएगी।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: