,

शिक्षा के मंदिर की गरिमा तार-तार…शिक्षक-शिक्षिका का अश्लील वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
The dignity of the temple of education is on the line...obscene video of teacher goes viral

खबर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से है, जहां से शिक्षा के मंदिर से अशलील तस्वीरें सामने आई है। बता दे कि, विद्यालय का एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक शिक्षक और शिक्षिका अश्लील हरकतें करते नज़र आ रहे है। पूरा मामला स्कूल में लगे कैमरे में कैद हो गया। पड़ताल में पता चला कि, दोनों टीचर्स ने एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार इस तरह की हरकतें की है। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने मामले पर कार्रवाई की। दोनों शिक्षकों को निष्कासित किया जा चुका है। कार्रवाई में साफ तौर पर वीडियो का ज़िक्र किया गया है।

दोनों पर हुआ एक्शन

मामला चित्तौड़गढ़ के गंगरार ब्लॉक के अजोलिया खेड़ा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेरा का है। शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की तरफ एक्शन लिया गया और दोनों को निलंबित कर दिया गया। निलंबन पत्र में इस अश्लील वायरल वीडियो का उल्लेख भी किया गया है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

दोनों पर भड़के ग्रामीण

वहीं जब वीडियो वायरल हुआ तो स्थानीय लोग भड़क गए और एकत्रित होकर थाना प्रभारी और उपखंड अधिकारी के पास पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोनों को बर्खास्त करने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में इस तरह का माहौल बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

ग्रामीणों के अनुसार, वीडियो में दिख रहा शिक्षक करीब 14 साल से स्कूल में था। शिक्षक और शिक्षिका के संबंधों की चर्चा लंबे समय से हो रही थी। वह अक्सर ग्रामीणों को धमकाता था और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाकर जेल भिजवाने का डर दिखाता था लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद उसने गांववालों को मुंह नहीं दिखाया।

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय

Rishabh Pant Land Request: उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, आधी रात को सीएम धामी से मांगी मदद

Rishabh Pant Land Request भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत