Mathura Krishna Janmabhoomi : योगी का मथुरा मिशन, कृष्ण जन्मभूमि पर फोकस,यूपी में भक्तिकाल, सियासत में मचा बवाल
Mathura Krishna Janmabhoomi : विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मंदिर मुद्दा जोर पकड़ने लगा है.. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद बीजेपी की राजनीति में सांस्कृतिक विरासत और आस्था का मुद्दा बड़े नैरेटिव के तौर पर सामने रहा है…और अब उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और धार्मिक धारा बहुत तेजी से ब्रजमंडल यानी मथुरा की तरफ मुड़ रही हैं…..अबकी बार सीएम योगी ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भव्य मंदिर बनाने का उद्घोष देकर बड़ा सियासी संदेश दिया है..सीएम ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने हमारी विरासत को नष्ट करने का प्रयास किया, जबकि अंग्रेजों ने तो इस सीमा को भी पार कर दिया..सीएम योगी ने काशी और अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि काशी में मंदिर को औरंगजेब ने तोड़ दिया था, लेकिन परंपरा कभी समाप्त नहीं हुई…सनातन की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले खुद मिट्टी में मिल गए हैं…आज काशी विश्वनाथ धाम अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है..
Mathura Krishna Janmabhoomi : इसी तरह अयोध्या में भी मंदिर को तोड़कर मस्जिद का ढांचा बनाया गया, लेकिन सनातन की भावना निरंतर आगे बढ़ती रही और आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है….अगर बांके बिहारी की कृपा हुई तो अयोध्या और काशी की तर्ज पर ही मथुरा में भी भव्य निर्माण की दिशा में काम आगे बढ़ेगा….अयोध्या और काशी ने अपना गौरव पा लिया है, अब हमारी ब्रजभूमि की बारी है..वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान श्रीराम मुस्करा रहे है..तो अब मथुरा के किनारे भगवान श्रीकृष्ण भी मुस्कराएंगे…जिससे साफ है कि उत्तर प्रदेश के बदलते सियासी माहौल, नए राजनीतिक नारों और कारसेवा की आहट के बीच मथुरा का विवाद अब केवल आस्था का विषय नहीं रहा..बल्कि नेताओं के लिए सियासी फसल काटने का मुद्दा बन गया है..
read more : Avocado Health Benefits : एवोकाडो को क्यों कहा जाता है न्यूट्रिशन का पावरहाउस? डॉक्टर ने बताए इसके ऐसे फायदे


