Kriti Sanon GIVA Raksha Bandhan Ad Controversy :संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं- कृति ,बढ़ते विरोध के बीच कंपनी ने हटाया विज्ञापन
Kriti Sanon GIVA Raksha Bandhan Ad Controversy :कृति सेनन का रक्षाबंधन स्पेशल ज्वेलरी विज्ञापन विवादों के बाद भले ही हटा दिया गया हो। लेकिन राखी के मौके पर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बीच विज्ञापन वापस लिया और कहा कि उसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। आपको बता दें कि कृति ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट में नजर आई थीं। विज्ञापन में वह अपने ऑनस्क्रीन भाई और पालतू कुत्ते को राखी बांधती दिखीं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के अनुरूप नहीं बताया और कृति को जमकर ट्रोल किया। कृति सेनन ने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए कहा कि किसी महिला की संस्कृति और परंपरा को उसके कपड़ों से नहीं आंका जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, यह तय करने की कोशिश कब बंद होगी।
Kriti Sanon GIVA Raksha Bandhan Ad Controversy :इस विवाद में राजनीति की एंट्री तब हुई, जब राहुल गांधी ने कृति का समर्थन किया। उन्होंने उनकी पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी पसंद है। राहुल गांधी ने कृति का पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करके लिखा- महिलाओं के कपड़ों और जीवनशैली की ऑनलाइन पुलिसिंग यानी पहरेदारी नहीं करनी चाहिए। उधर कंगना रनौत ने विज्ञापन और कृति के पहनावे पर सवाल उठाए, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया से निकलकर राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह विज्ञापन हटाना जनभावनाओं का सम्मान है या सोशल मीडिया ट्रोलिंग के दबाव के आगे ब्रांड का झुकना ? यही सवाल कृति सेनन के राखी ऐड विवाद को और दिलचस्प बना रहा है। लेकिन ये बहस अब विज्ञापन से निकलकर पहनावे और पसंद पर पहुंच गई है।।इसी मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे।।
read more : High Protein Foods for Women : 30 की उम्र के बाद महिलाओं को क्यों बढ़ाना चाहिए प्रोटीन?


