,

सरकार से खफा मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स…आंदोलन का ऐलान

Madhya Pradesh Chamber of Commerce upset with the government...announces movement

ग्वालियर नगर निगम ने विसंगति पूर्ण गारबेज शुल्क, ट्रेड लायसेंस के लिए जबरिया दबाव बनाने और ट्रांसपोर्ट नगर की बदहाल सड़कों को ठीक करने को लेकर सीएम से सांसद तक से मिले आश्वासन पर अब तक काम नहीं होने से नाराज़ व्यापारी और औद्योगिक संगठनों ने अब सड़क पर उतरकर विरोध करने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने ऐलान किया है कि, व्यापारी अब एकजुट होकर आरपार की लड़ाई लड़ेंगे और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।

एमपीसीसीआई का तर्क

ग्वालियर नगर निगम द्वारा लिए जा रहे गारबेज शुल्क और ट्रेड लायसेंस के लिए जबरिया दबाव बनाए जाने के साथ साथ ट्रांसपोर्ट नगर की बदहाल सड़कों को लेकर व्यापारिक और औद्योगिक संगठन आक्रोशित है। मप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल का आरोप है कि, गारबेज शुल्क का यक्तियुक्तकरण होने के बाद भी 1000 वर्गफुट से अधिक के प्रतिष्ठान से 10 हज़ार रुपए गार्बेज शुल्क मांगा जा रहा है। जो कि पूरी तरह अवैध वसूली है। यक्तियुक्त किए जाने के बाद भी यह वसूली जारी है, साथ ही शॉप एक्ट के तहत जब व्यापारियों ने अपना पंजीयन कराया है तो ट्रेड लायसेंस लेने के लिए जबरिया दबाव क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर नगर सरकार व्यापारियों से एक ही व्यवसाय का कितना टैक्स वसूलेगी।डॉ. अग्रवाल का कहना है कि, व्यापारी नगर सरकार को टैक्स दे रहे है, लेकिन शहर के ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कें वर्षों से बदहाल है। सीएम से लेकर सांसद तक ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों को टीक करने का आश्वासन दे चुके है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया है। अब वक्त आ गया है आर पार की लड़ाई का, इसलिए अब चरणबद्ध आंदोलन का आगाज़ होगा।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…