,

Datia News: आस्था के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप, ग्रामीणों ने SP कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

Datia News

Report: Vijay gupta

Datia News जिले के गुरैया पहाड़ स्थित सिद्ध बाबा स्थान से जुड़ा ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां लंबे समय से रह रहे राधेश्याम बाबा पर आसपास के ग्रामीणों और युवाओं से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम लेने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों का दावा है कि उन्हें धर्म-कर्म से जुड़ी बातों के साथ अधिक ब्याज का लालच देकर पैसे लिए गए।

कई गांवों के ग्रामीणों ने लगाए आरोप

Datia News पीड़ितों के मुताबिक, निरावल, बिड़निया, खैरी समेत आसपास के कई गांवों के लोगों ने बाबा पर पैसे लेने और वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि भरोसे और धार्मिक आस्था के चलते उन्होंने रकम दी थी, लेकिन बाद में उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।

SP कार्यालय पहुंचे पीड़ित ग्रामीण

Datia News मामले से परेशान ग्रामीणों का एक समूह शिकायत लेकर दतिया एसपी कार्यालय पहुंचा। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और कथित तौर पर ठगी गई रकम वापस दिलाने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने जांच के दिए निर्देश

Datia News शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और कथित तौर पर कितनी राशि का लेनदेन हुआ है।

Read this: Stomach Rumbling : भूख लगने पर पेट से क्यों आती है गुड़गुड़ की आवाज? जानिए इसके पीछे की वजह

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…