रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय
Basti Murder Case बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान एक युवक पर कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप
Basti Murder Case जानकारी के अनुसार, महसो ग्राम पंचायत के पूरब टोला निवासी मनीष पांडेय के परिवार का गांव के कुछ लोगों से लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात दोनों पक्षों के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मनीष पर हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
Basti Murder Case घटना के बाद परिजन घायल मनीष को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
Basti Murder Case सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




