रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह
Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद पीड़िता का अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।
Dancer Rape Case बताया जा रहा है कि पीड़िता पहाड़पुर स्थित एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी में काम करती है। शनिवार शाम वह तीन अन्य नर्तकियों के साथ मशरक स्थित राजलक्ष्मी मैरेज हॉल में आयोजित जन्मदिन समारोह में कार्यक्रम करने गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रविवार सुबह उसे साथियों के साथ वापस अमनौर लाया जा रहा था।

सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात का आरोप
Dancer Rape Case पीड़िता के मुताबिक, वापस लौटने के दौरान स्कूटी सवार एक युवक उसे आगे ले गया और तरैया थाना क्षेत्र के छपिया पानी टंकी के पास सुनसान स्थान पर पहुंचाया। आरोप है कि वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने अपने साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों पर भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
घटना के बाद पीड़िता ने ऑर्केस्ट्रा संचालक को फोन कर जानकारी दी। संचालक मौके पर पहुंचा और उसे अमनौर सीएचसी लेकर गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी
Dancer Rape Case मामले की सूचना मिलने पर अमनौर थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार महिला पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। चूंकि कथित घटनास्थल तरैया थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए तरैया पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया है।
अमनौर पुलिस ने पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




