Lucknow UGC Law Protest राजधानी लखनऊ में UGC कानून को लेकर सवर्ण मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। 1090 चौराहे पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने कानून के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। मोर्चा लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर रहा है।

बच्चों के भविष्य और उत्पीड़न को लेकर जताई चिंता
Lucknow UGC Law Protest प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कानून का असर सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य पर पड़ सकता है। मोर्चे का दावा है कि कानून के प्रावधानों के कारण सवर्ण समाज के लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमों और कथित उत्पीड़न का खतरा बढ़ सकता है। विरोध दर्ज कराने के लिए प्रदर्शनकारियों ने कानून की प्रतीकात्मक अर्थी भी निकाली।
मांग नहीं मानी तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
Lucknow UGC Law Protest सवर्ण मोर्चा ने सरकार से UGC कानून को वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कोई फैसला नहीं लिया गया तो सवर्ण समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा। प्रदर्शन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को राजनीतिक नुकसान होने की चेतावनी भी दी गई। मोर्चे का कहना है कि विभिन्न स्थानों पर इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।




