संवाददाता: रतन कुमार
Hundreds of devotees gathered in Jamtara सावन के पावन महीने में जामताड़ा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। न्यू टाउन स्थित ओल्ड बीएसएनएल गली के इंदु प्रभा भवन में आर्ट ऑफ लिविंग की जामताड़ा इकाई की ओर से सामूहिक महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और देर रात तक पूरा परिसर भगवान शिव की भक्ति में डूबा रहा।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ रुद्राभिषेक
Hundreds of devotees gathered in Jamtara कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुसार गुरु पूजन के साथ हुई। बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय आश्रम से पहुंचे स्वामी अरुण जी और वेदाचार्यों ने विधि-विधान के साथ महा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। मंत्रोच्चार से कार्यक्रम स्थल का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

स्वामी अरुण ने बताया सावन में शिव आराधना का महत्व
Hundreds of devotees gathered in Jamtara स्वामी अरुण जी ने श्रद्धालुओं को सावन महीने में रुद्राभिषेक और भगवान शिव की उपासना के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिव आराधना मन को शांति और सकारात्मकता प्रदान करती है। इसके बाद शिव भजनों की प्रस्तुति हुई, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया संकल्प
Hundreds of devotees gathered in Jamtara आर्ट ऑफ लिविंग के जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय भगत ने बताया कि महा रुद्राभिषेक के दौरान दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने मुख्य यजमान के रूप में अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के कई सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। आयोजन का समापन श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।




