महाकुंभ में पति संग पहुंची प्रियंका चोपड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई : हाल ही में अंतरराष्ट्रीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा महा कुंभ 2025 में शामिल होने प्रयागराज पहुंची हैं। प्रियंका ने महा कुंभ के दौरान अपने अनुभवों की झलक सोशल मीडिया पर साझा की। कुछ घंटों पहले, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रयागराज शहर की झलक दिखाई गई। वीडियो में, प्रियंका कार से यात्रा करती नजर आईं, और फैंस ने इसे उनके महा कुंभ यात्रा का संकेत माना। यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले रही हैं। इससे पहले, वह अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास के साथ अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने पहुंची थीं। उस यात्रा में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। पीले रंग की साड़ी में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं निक जोनास क्रीम कुर्ता-पजामा में भारतीय परिधानों को अपनाए नजर आए। हाल ही में, प्रियंका को हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह टोरंटो से हैदराबाद पहुंची थीं। इस पोस्ट में उन्होंने ओम इमोटिकॉन का इस्तेमाल कर अपनी धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया। वीडियो में SS राजामौली की फिल्म RRR का गाना जोड़ने पर उनके फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि प्रियंका भारतीय सिनेमा में वापसी कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका SS राजामौली की आगामी फिल्म एसएसएमबीB29 में महेश बाबू के साथ मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। यह फिल्म अप्रैल 2025 में फ्लोर पर जाएगी। सूत्र ने बताया कि राजामौली को एक ग्लोबल प्रेजेंस वाली महिला लीड की जरूरत थी, और प्रियंका से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। महा कुंभ में उनकी भागीदारी और संभावित फिल्म प्रोजेक्ट्स ने प्रियंका को फिर से चर्चा का केंद्र बना दिया है। उनके फैंस बेसब्री से उनकी भारतीय सिनेमा में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा भारतीय परंपराओं और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए जानी जाती हैं। 13 जनवरी से शुरू हुआ यह भव्य आयोजन 25 फरवरी तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

मणिपुरः नीतिश कुमार ने बीजेपी से लिया समर्थन वापिस…..यह भी पढ़े

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में